फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स से लेकर रीना रॉय के जन्मदिन तक, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Mon, 07 Jan 2019 08:23 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2019
76वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की शुरुआत हो चुकी है। अवॉर्ड शो में लेडी गागा की फिल्म A Star Is Born के Shallow को ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा इस साल नॉमिनेशन के मामले में टॉप पर है Adam McKay की वाइस। इनकी फिल्म को 6 नॉमिनेशन मिले हैं।

Golden Globes 2019: ग्लेन क्लोज को 'द वाइफ' के लिए मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

Golden Globes 2019: लेडी गागा की फिल्म A Star Is Born को मिला अवॉर्ड, कैमरे के सामने हुईं इमोशनल
विज्ञापन

2 of 6
reena roy - फोटो : file photo
आज है रीना रॉय का जन्मदिन
बॉलीवुड में 46 साल तक राज करने वाली एक्ट्रेस रीना रॉय का आज जन्मदिन है। रीना रॉय बॉलीवुड की ऐसी अदाकारा है जिन्होंने लीड रोल से लेकर मां तक के सभी किरदारों को बड़ी स्क्रीन पर बखूबी निखाया। यहां तक कि उनका नाम अपने समय में हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शुमार है। रीना राय को फिल्मों से किनारे किए हुए 18 साल हो चुके हैं। रीना रॉय आज अपना 62वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। लंबे समय से रीना रॉय ने बॉलीवुड से दूरी बना ली है लेकिन कभी-कभी किसी इवेंट में नजर आ जाती हैं। 

डायरेक्टर ने इस एक्ट्रेस की बेबसी का उठाया था फायदा, पहली ही फिल्म में करवा डाले थे मनमाने सीन

46 साल में इतनी बदल गईं रीना रॉय, जवानी में दिखती थीं ऐसी, देखिए अनदेखी तस्वीरें
विज्ञापन

3 of 6
bipasha
बिपासा बसु मना रहीं अपना 39वां जन्मदिन
राज, जिस्म जैसी शानदार फिल्मों में अभिनय करने वाली बिपासा बसु आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। बिपासा बॉलीवुड की उन गिनी चुनी एक्ट्रेस में शुमार हैं जो बोल्डनेस के मामले में तो जानी जाती हैं लेकिन इनकी एक्टिंग और इंटेलीजेंसी का भी कोई जवाब नहीं। 2001 में बिपासा ने अक्षय कुमार के साथ विजय गिलानी की "अजनबी" में काम किया और पहली बार हिन्दी फिल्मों में कदम रखा। इसके अलावा आज कोएना मित्रा और सुप्रिया पाठक का भी जन्मदिन है। 

इस वजह से बर्बाद हो गया था कोएना मित्रा का फिल्मी करियर, घर से निकलना कर दिया था बंद

'खिचड़ी' की हंसा की पहली शादी एक हफ्ते में टूटी, शाहिद कपूर के पापा के प्यार में मां से की थी बगावत

4 of 6
Narendra Modi, vivek obrai
प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक का पहला पोस्टर आज होगा रिलीज
वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर काम शुरू हो गया है। विवेक ओबरॉय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का पहला पोस्टर आज यानि 7 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। बता दें फिलहाल फिल्म का टाइटल 'पीएम नरेंद्र मोदी' रखा गया है। फिल्म को आम चुनाव से पहले रिलीज करने की तैयारी है। फैंस को प्रधानमंत्री मोदी बने विवेक ओबरॉय के लुक का इंतजार है। फिल्म में विवेक ओबरॉय प्रधानमंत्री मोदी बनकर कैसे लगते हैं ये तो देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन

5 of 6
आईटी रेड
कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री में आयकर विभाग का छापा
आयकर विभाग की तरफ से पूरे शहर में तीन से पांच जनवरी तक की गई छापेमारी में 11 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। कर्नाटक के चार सुपरस्टार और तीन बड़े फिल्म निर्माताओं के घरों की तलाशी ली गई। जब्त संपत्ति में 2.85 करोड़ रुपये नकदी और 25.3 किलोग्राम जेवरात बरामद किए गए हैं।

कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री में आयकर विभाग का छापा, KGF एक्टर यश समेत 4 सुपरस्टार की संपत्ति पर नजर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
The Accidental Prime Minister
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के ट्रेलर पर रोक के लिए याचिका दायर
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल पर बनी हिंदी फीचर फिल्म दि एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के ट्रेलर पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस ट्रेलर के जारी होने के बाद से शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें