अमिताभ बच्चन
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग में एक मजेदार घटना के बारे में बात की थी, जब एक बच्चे ने उन्हें रिटायर होने और आराम करने के लिए कहा था, जैसे उनके दादा-दादी ने किया था। महानायक ने लिखा था, 'मैं आरबीआई अभियान के लिए काम कर रहा था और उस दृश्य में लगभग पांच या छह साल का एक छोटा बच्चा था ..और रिहर्सल के बीच में वह मेरी ओर मुड़ा और कहा .. 'एक्सक्यूज मी, आप कितने साल के हैं?' मैंने कहा 80 ! तो वह बोला ओह! तो आप काम क्यों कर रहे हो, मेरे दादा-दादी घर पर बैठे हैं और चिल कर रहे हैं.. आपको भी ऐसा करना चाहिए..!! मेरे पास उनके लिए कोई जवाब नहीं था.. मुख्य रूप से इसलिए कि मैं इस पांच साल के बच्चे की असामयिक सत्यता पर चकित था और दूसरी बात, मेरे पास कोई जवाब नहीं था!'