फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the Day: ब्रालेट में वाणी का बोल्ड अवतार और दिशा का बार्बी डॉल लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Sun, 10 Jul 2022 09:19 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
वाणी कपूर, दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। सभी जानना चाहते हैं कि उनके पसंदीदा सितारे की पर्सनल या प्रोफेशल लाइफ में क्या चल रहा है। वहीं, सितारे भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। आज भी कई सितारों ने अपने तस्वीरें शेयर की हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए आपको बताते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।

 
 
विज्ञापन

2 of 11
सारा अली खान - फोटो : Instagram
सारा अली खान
सारा अली खान सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आज अभिनेत्री ने ईद के मौके पर अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह ब्लू कलर का शॉल ओढ़े नजर आ रही है। इस शॉल पर रंग बिरंगे फूलों से कढ़ाई हो रखी है, जो काफी सुंदर लग रहा है। सारा ने तस्वीर शेयर कर फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है।
विज्ञापन

3 of 11
वाणी कपूर - फोटो : Instagram
वाणी कपूर
अभिनेत्री वाणी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म शमशेरा को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें उनका कातिलाना अंदाज देखने को मिल रहा है। प्रिंटेड ब्रालेट और प्लाजो में वाणी का यह बोल्ड लुक फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।
 

4 of 11
मीरा कपूर - फोटो : Instagram
मीरा कपूर
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। हाल ही में मीरा ने अपनी एक ब्लैक एंड गोल्डन आउटफिट में सेल्फी शेयर की है। इसके साथ मीरा ने लिखा, नो फिल्टर और बताया कि उन्होंने मेकअप खुद किया है और वर्षों बाद अपने ब्यूटी प्रोडक्ट भी बदल दिए हैं, जो उन्हें काफी पसंद भी आ रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 11
जरीन खान - फोटो : Instagram
जरीन खान
जरीन खान ने भी ईद के मौके पर अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। पिंक कलर के इस शरारा में जरीन बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री एक से बढ़कर एक पोज देती हुई भी नजर आ रही हैं। फैंस को भी जरीन का यह ट्रेडिशनल लुक काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

6 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram
कार्तिक आर्यन
भूल भुलैया 2 को मिली सफलता के बाद से ही कार्तिक आर्यन बेहद खुश हैं और इन दिनों यूरोप में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। कार्तिक अपने वेकेशन की तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। अभिनेता ने अपने दोस्तों और टीम के साथ अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। कार्तिक का लुक भी काफी बढ़िया लग रहा है।

विज्ञापन

7 of 11
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा अपने लुक्स के चलते अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका वेस्टर्न के साथ ही ट्रेडिशनल लुक को भी बखूबी कैरी करना जानती हैं। आज मलाइका ने साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साड़ी में मलाइका की कातिलाना अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं।
 

8 of 11
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram
दिशा पाटनी
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी इन दिनों अपनी फिल्म एक विलेन 2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में प्रमोशन इवेंट में पहुंचीं दिशा का क्यूट अवतार देखने को मिला। येलो रंग के कॉर्सेट टॉप और कार्गो जींस में दिशा एकदम बार्बी डाल लग रही थीं। दिशा ने अपने लुक को दो पोनीटेल्स के साथ कंप्लीट किया। इंस्टग्राम पर स्टोरी लगाते हुए दिशा ने लिखा कि मैं गुब्बारों के साथ मैच कर रही हूं।



 

9 of 11
मानुषी छिल्लर - फोटो : Instagram
मानुषी छिल्लर
मानुषी छिल्लर भी इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और आए दिन कुछ न कुछ अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में मानुषी ने अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप और व्हाइट जींस में नजर आ रही हैं। तस्वीर में मानुषी की प्यारी सी स्माइल देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

10 of 11
अक्षरा सिंह, निशांत भट्ट - फोटो : Instagram
अक्षरा सिंह
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज अभिनेत्री निशांत भट्ट के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करने के साथ ही एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। अक्षरा और निशांत बिग बॉस ओटीटी में मिले थे और तभी से अभिनेत्री निशांत को अपना भाई मानती हैं। वहीं, निशांत इन दिनों खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

11 of 11
अवनीत कौर - फोटो : Instagram
अवनीत कौर
सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर अपनी तस्वीरों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। अवनीत ने हाल ही में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ग्रे कलर की बॉडी हगिंग ड्रेस में काफी हॉट लग रही हैं। हर तस्वीर में अवनीत एक से बढ़कर एक पोज देती हुई नजर आ रही हैं। अवनीत का यह सिजलिंग लुक फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें