फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the Day: उर्फी ने पार की बोल्डनेस की हदें और पलक तिवारी का क्यूट अंदाज, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट

Tue, 04 Oct 2022 09:08 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
उर्फी जावेद, पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट की दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर पर फैंस अपनी पैनी नजर बनाए रखते हैं। हर प्रशंसक अपने चहेते कलाकार के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है। सितारे भी इस बात को बखूबी जानते हैं और यही वजह है कि वे भी समय-समय पर खुद से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। आज भी कई सितारों ने अपने आधिकारिक अकाउंट से फैंस के साथ खुद से जुड़ी जानकारी साझा की हैं। आइए इन पोस्ट पर डालते हैं एक नजर...
विज्ञापन

2 of 11
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश भी कहा जाता है। एक्ट्रेस की क्यूटनेस के लाखों दीवाने हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फैमिली के साथ खुद की तस्वीर साझा की है। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में बताया है कि यह उनका रियल फैमिली है।
विज्ञापन

3 of 11
नेहा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्टिंग से ज्यादा वह अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। मंगलवार को उन्होंने अपनी हद से ज्यादा बोल्ड तस्वीर शेयर की है। 

4 of 11
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
पलक तिवारी
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी अपनी मां की तरह काफी फेमस हैं। पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज शेयर की ताजा तस्वीर में वह बोल्डनेस के साथ क्यूटनेस का भी तड़का लगाती दिख रही हैं।
विज्ञापन

5 of 11
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की खूबसूरती के आज भी लाखों दीवाने हैं। एक्ट्रेस भी अपने प्रशंसकों को मायूस नहीं करतीं और समय समय पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। मंगलवार को उन्होंने साड़ी में अपनी फोटो शेयर की है। इस तस्वीरों में वह बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

6 of 11
निक्की तंबोली - फोटो : सोशल मीडिया
निक्की तंबोली
निक्की तंबोली अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं। आज भी उन्होंने जो तस्वीरें साझा की हैं उससे उन्होंने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन

7 of 11
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया
रुबीना दिलैक
एक्टिंग के साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी रुबीना काफी ज्यादा मशहूर हैं। अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में दिख रही हैं। उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

8 of 11
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जो लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस पारंपरिक ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं।

 

9 of 11
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भी अब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। उन्होंने आज बॉसी लुक में अपनी तस्वीर साझा की है। इन बोल्ड फोटोज पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं।

 

10 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद
अपने अतरंगी फैशन के लिए मशहूर उर्फी जावेद ने आज बिना कपड़ों के खुद की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की हैं। हालांकि फोटोज में वह कांच के पीछे नजर आ रही हैं जिस पर पीला पेंट लगा हुआ है। इन फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि मुझे नहीं पता है...मुझसे नहीं पूछना।
विज्ञापन

11 of 11
कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
कृति खरबंदा
कृति बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने जो तस्वीरें साझा की हैं वह लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। अब तक इन तस्वीरों पर लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें