फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: सुशांत के निधन के बाद हुई ट्रोलिंग पर छलका करण जौहर का दर्द, 2020 में लगे आरोपों को बताया गलत

Tue, 04 Oct 2022 08:37 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करण जौहर - फोटो : Social Media
साल 2020 को पूरी दुनिया का कोई शख्स नहीं भूल सकता। यह वही साल है जब पूरा विश्व कोरोना महामारी की पहली लहर को झेल रहा था, लेकिन हमारी फिल्म इंडस्ट्री इस दौर में अपने ही विवादों में उलझी हुई थी। 2020 में महामारी की पहली लहर के बीच में ही बॉलीवुड विवादों की लहर में घिरा हुआ था। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बॉलीवुड में नेपोटिजम फैलाने वाले लोगों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। उन दिनों सोशल मीडिया पर सबके निशाने पर इंडस्ट्री के बेहतरीन फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर थे। उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किए जाने के साथ-साथ उनपर आरोप भी लगाए जा रहे थे। ऐसे में अब एक साक्षात्कार में करण जौहर ने उस दौर को याद करते हुए कई खुलकर बातचीत की।  
विज्ञापन

2 of 4
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धर्मा प्रोडक्शंस के मालिक करण जौहर को सोशल मीडिया यूजर्स ने इंडस्ट्री में नेपोटिजम की समस्या का मुख्य जिम्मेदार माना था। करण ने अपनी फिल्मों में आलिया भट्ट, वरुण धवन, जान्हवी कपूर, और ईशान खट्टर जैसे स्टार किड्स को लॉन्च किया था और शनाया कपूर जैसे कई अन्य स्टार किड्स के नाम आने वाले समय में इस लिस्ट में शामिल होने वाले हैं। ऐसे में हाल ही में एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए कोरोना काल के शुरुआती महीनों में बॉलीवुड के खिलाफ होते प्रदर्शन के बारे में बात की। करण ने कहा, 'बॉलीवुड बहुत कठिन समय से गुजरा, जो ट्रोलिंग हो रही थी, इस लिहाज से यह अच्छा समय नहीं था। मैंने, विशेष रूप से, महसूस किया कि मैं इतनी नकारात्मकता के केंद्र में था। यह कुछ ऐसा था जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मुझे उस समय लग रहा था कि बहुत कुछ कहा और लिखा जा रहा है जो अनुचित था।'
Munawar Faruqui: मुनव्वर फारूकी ने सोशल मीडिया को कहा गुडबाय, वीडियो साझा कर बताई हैरान कर देने वाली वजह
विज्ञापन

3 of 4
करण जौहर - फोटो : Social Media
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए करण ने कहा, 'मुझे लगा की उस नकारात्मक दौर से बाहर आने का एकमात्र तरीका काम पर ध्यान केंद्रित करना था, जो मैंने किया। इतनी सब आलोचनाओं के बाद भी, मुझे आगे बढ़ना था। क्योंकि आखिरकार, मैं अपनी कंपनी, अपनी मां, अपने परिवार के प्रति जवाबदेह हूं। मुझे बस लगा कि मुझे मजबूत होना है और इसे अपने स्तर पर ले जाना है। यह सब इतना अनावश्यक था और मुझे खुशी है कि हम इससे आगे निकल गए और काम पर ध्यान केंद्रित किया। वही मैंने किया। मैं अपना सारा ध्यान अपने काम पर लगाता हूं।' 
Ae Watan Mere Watan: सारा अली खान की नई फिल्म का हुआ एलान, देशभक्त बन ओटीटी पर धमाल मचाएंगी अभिनेत्री
विज्ञापन

4 of 4
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की टीम - फोटो : social media
करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो निर्माता-निर्देशक सात साल बाद निर्देशक की कुर्सी पर बैठे नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ वह निर्देशक के रूप में वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं।  
Filmy Wrap: धनुष-ऐश्वर्या ने टाला तलाक और आदिपुरुष के टीजर पर भड़के मुकेश खन्ना, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें