फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: साड़ी में शहनाज की दिलकश अदाएं और मौनी की खूबसूरती ने जीता दिल,पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट

Mon, 10 Oct 2022 08:49 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
शहनाज गिल, मौनी रॉय - फोटो : social media
बॉलीवुड की रंगीन और चकाचौंध भरी दुनिया में हर पल कुछ नया होता रहता है, जिसे हर कोई जानने के लिए उत्सुक रहता है। बॉलीवुड सितारों की फैन फॉलोइंग इतनी लंबी होती है कि उनकी छोटी से छोटी खबर वायरल हो जाती हैं और जब बात सेलेब्स की तस्वीरों की हो तब उनके फैंस उन्हें देखने के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। अपने फैंस की इस चाहत को पूरा करने के लिए उनके पसंदीदा सितारे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें अपडेट करते रहते हैं। तो ग्लैमर की इस दुनिया से आज हम आपके लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की खूबसूरत तस्वीरें लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने क्या आखिर क्या अपडेट दिया है-
विज्ञापन

2 of 11
मौनी रॉय - फोटो : social media
मौनी रॉय
टीवी की मोस्ट पॉपुलर बहू से फिल्मी पर्दे तक का सफर तय करने वाली मौनी रॉय आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। मौनी ने आज पैरट ग्रीन कलर की मैक्सी ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
अवनीत कौर - फोटो : social media
अवनीत कौर
चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर टीवी की दुनिया पर कदम रखने वाली अभिनेत्री अवनीत कौर आज सोशल मीडिया सेंसेशन बनकर उबरी हैं। वह बहुत से लोगों की फैशन आइकॉन बन चुकी हैं। ऐसे में वह अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज भी लहंगे में अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो लोगों का दिल चुरा रही हैं।

4 of 11
पलक तिवारी - फोटो : social media
पलक तिवारी
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी बोल्डनेस और हॉटनेस में किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री से पीछे नहीं हैं। आए दिन अपने लुक्स से लोगों का दिल जीतने वाली पलक ने आज अपने 22वें जन्मदिन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। हमेशा की तरह इन तस्वीरों में भी पलक बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।
विज्ञापन

5 of 11
माहीप कपूर - फोटो : social media
माहीप कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की चाची और अभिनेता राजीव कपूर की पत्नी माहीप कपूर ने आज साबित कर दिया की वह अपनी बेटी शनाया से किसी भी मामले में कम नहीं हैं। माहीप ने लाला लहंगा पहने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनकी खूबसूरती देख सभी की आंखें खुली की खुली रह गई हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
रानी चटर्जी - फोटो : social media
रानी चटर्जी
भोजपुरी इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक रानी चटर्जी इन दिनों बैक टू बैक अपनी फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग सेट से अभिनेत्री अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। आज रानी चटर्जी ने साड़ी में अपनी एक बोल्ड फोटो साझा की है, जिनमें वह अपनी दिलकश अदा से सबका दिल जीत रही हैं।
विज्ञापन

7 of 11
अनुष्का सेन - फोटो : social media
अनुष्का सेन
सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी अनुष्का सेन भी आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अक्सर बोल्ड लुक्स से फैंस को इंप्रेस करने वाली अनुष्का सेन आज अपने सिपंल लुक से फैंस का दिल जीत रही हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में पैंट शर्ट और चश्मा पहने कैमरे के सामने तरह-तरह के पोज दे रही हैं। अनुष्का का यह नो मेकअप लुक भी फैंस को उतना ही पसंद आ रहा है, जितना उनका ग्लैमरस लुक आता है।  

8 of 11
कियारा आडवाणी - फोटो : social media
कियारा आडवाणी
इन दिनों फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' की शूटिंग में व्यस्त होने के बावजूद कियारा आडवाणी अपने फैंस के लिए अपनी खूबसूरत तस्वीर साझा करना नहीं भूलीं। अभिनेत्री ने बॉडीकॉन ड्रेस पहने अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में कियारा लाइट मेकअप के साथ काफी सुंदर लग रही हैं।  

9 of 11
ईशा गुप्ता - फोटो : social media
ईशा गुप्ता
अपनी बोल्डनेस के कारण चर्चाओं में रहने वाली अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी कमाल के हुस्न की मालकिन हैं। अक्सर अपनी बॉडी फिगर के लिए तारीफ पाने वाली ईशा ने आज एक बार फिर अपनी कातिलाना फिगर दिखा सबका दिल जीत लिया है। दरअसल, अभिनेत्री ने अपना ऑल ब्लैक लुक साझा किया है, जिनमें वह बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। 

10 of 11
शमा सिकंदर - फोटो : social media
शमा सिकंदर
टीवी की बोल्ड अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली शमा सिकंदर की अदाओं पर हर कोई कुर्बान रहता है। अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करने वाली शमा सिकंदर ने आज भी अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमेंं अभिनेत्री ने व्हाइट डीप नेक ब्लाउज के ऊपर लाल रंग का दुपट्टा डाल रखा है। शमा का यह लुक सभी को भा रहा है और वह एक बार फिर ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
शहनाज गिल - फोटो : social media
शहनाज गिल
अपने चुलबुले अंदाज से सबको दीवाना बनाने वाली शहनाज गिल की खूबसूरती की चर्चा दूर-दूर तक की जाती है। जल्द ही बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रहीं अभिनेत्री शहनाज आए दिन अपने नए-नए फोटोशूट्स की तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर रही हैं। आज शहनाज ने साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की, जिनमें वह अपनी दिलकश अदाओं से बहुत लोगों को दीवाना बना रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें