फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: सीक्वेंस साड़ी में कयामत लगीं शहनाज और जान्हवी का ग्लैमरस अंदाज, पढ़ें सेलेब्रिटी अपडेट

Fri, 21 Oct 2022 08:31 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
शहनाज गिल, जान्हवी कपूर - फोटो : social media
मनोरंजन जगत की दुनिया में रोजाना कुछ न कुछ नया होता रहता है। सेलेब्स अपने जीवन से जुड़ी हर अपडेट अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करते रहते हैं। कभी अपनी फिल्मों की जानकारी तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ के किस्से सितारे अक्सर फैंस को अपडेट करते हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जानने के लिए उनके पोस्ट का इंतजार करते हैं। आज भी कई सितारों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए बताते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
विज्ञापन

2 of 11
आम्रपाली दुबे - फोटो : social media
आम्रपाली दुबे
भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। लेकिन आज एक्ट्रेस ने अपनी बहन को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपनी बहन के साथ बैठी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
मोनालिसा - फोटो : social media
मोनालिसा
बढ़ती उम्र में भी अपने लुक्स से सबका दिल धड़काने वाली भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा अक्सर लोगों को मदहोश कर देती हैं। ऐसे में आज अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह साधे पल्ले की साड़ी पहनकर काफी खूबसूरत लग रही हैं। मांग में टीका और गले में हार पहने पहने मोनालिसा अलग-अलग तरीके से अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। 

4 of 11
वाणी कपूर - फोटो : social media
वाणी कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर अपने दिलकश अंदाज के लिए जाना जाती हैं। ऐसे में वाणी की दिवाली बैश की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आईं हैं, जिनमें वाणी बला की खूबसूरत लग रही हैं। वाणी कपूर इन तस्वीरों में साड़ी पहन रखी है और उनका यह लुक बेहद शानदार और स्टनिंग लग रहा है।
शर्लिन ने बताई साजिद की करतूत और अनन्या पांडे को डेट कर रहे आदित्य कपूर! पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
विज्ञापन

5 of 11
निया शर्मा - फोटो : social media
निया शर्मा
अपनी बोल्डनेस के कारण सुर्खियां बटोरने वाली निया शर्मा आए दिन अपनी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। आज भी अभिनेत्री ने कुछ ऐसा ही किया, लेकिन आज निया ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी हैं। दरअसल, निया ने जो तस्वीरें साझा की हैं उनमें अभिनेत्री सिर्फ टॉवल से अपने बदन को ढंकें हुए नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
सारा अली खान - फोटो : social media
सारा अली खान
बॉलीवुड के नवाब की बेटी और अभिनेत्री सारा अली खान भी अपने लुक्स के कारण हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं। कभी वेस्टर्न तो कभी एथनिक लुक में अपनी फिगर फ्लॉन्ट करने वालीं सारा ने एक बार फिर अपने खूबसूरत अंदाज से सबका मन मोह लिया है। सारा अली खान ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह लहंगा पहने बहुत ही रॉयल लग रही हैं।
हनुमान बनने के लिए घंटों मेकअप कराते थे दारा सिंह, तैयार होने में लगता था सीता से भी ज्यादा समय
विज्ञापन

7 of 11
शहनाज गिल - फोटो : social media
शहनाज गिल
अपने खुशमिजाज अंदाज के लिए पहचाने जाने वाली शहनाज सभी के दिलों पर राज करती हैं। अपनी बचकानी हरकतों से लेकर अपने लुक्स तक वह सबकी वाह-वाही लूटती नजर आती हैं। साझा की गई लेटेस्ट दिवाली पार्टी की तस्वीरों में शहनाज ब्लैक सीक्वेंस साड़ी में कातिलाना लग रही हैं। उनका यह लुक फैंस को खूब भा रहा है।

8 of 11
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : social media
सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेताओं में गिने जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा आज कल अपनी आगामी फिल्म 'थैंक गॉड' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन इवेंट से पहले कराए गए फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सिद्धार्थ ने अपने इंस्टा पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में सिद्धार्थ हमेशा की तरह हैंडसम और फिट लग रहे हैं।
Shaheen Bhatt: आलिया भट्ट की बहन को देख पैपराजी ने बुलाया 'मौसी जी', वीडियो में देखें शाहीन का मजेदार रिएक्शन

9 of 11
शमा सिकंदर - फोटो : social media
शमा सिकंदर
शमा सिकंदर अपने लुक्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज भी उनका लुक शमा को एक बार फिर चर्चाओं में ले आया है। अभिनेत्री के द्वारा साझा की गई लेटेस्ट तस्वीरों में वह ब्लू शॉर्ट ड्रेस पहनकर बेहद शानदार लग रही हैँ। वन शोल्डर ड्रेस में शमा कहर ढाह रही हैं।

10 of 11
कृति खरबंदा - फोटो : social media
कृति खरबंदा
कृति खरबंदा बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह साड़ी पहने नजर आ रही हैं। व्हाइट कलर की साड़ी में कृति खरबंदा को देखकर हर किसी की नजरें उनकी फोटोज पर आ टिकी हैं। इस दौरान उन्होंने बेहद ग्लैमरस पोज भी दिए हैं।
विज्ञापन

11 of 11
जान्हवी कपूर - फोटो : social media
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के जरिए हुस्न की बिजलियां गिराती रहती हैं। फैंस को ज्यादातर उनका हर लुक बेहद पसंद आता है। लेटेस्ट फोटोज में जान्हवी फिश कट ग्रीन ब्लू लहंगे में अपनी परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। उनका यह अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
एक बार फिर रणवीर सिंह के रास्ते का कांटा बना बोल्ड फोटोशूट, 'खलनायक' के रीमेक से संजय दत्त ने काटा अभिनेता का पत्ता!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें