फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2022: बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखी दिवाली की जबरदस्त धूम, इनके गाने बढ़ा देंगे आपके त्योहार की रौनक

Fri, 21 Oct 2022 08:19 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली सॉन्ग - फोटो : social media
दिवाली पर हर तरफ धूमधाम दिखाई देती है। बॉलीवुड भी इस त्योहार को मानने में पीछे नहीं रहता है और इसका प्रभाव सिनेमा में पर्दे पर भी दिखाई देता है। फिल्मों में अक्सर तीज-त्योहार दर्शाए जाते हैं। कई फिल्में हैं जिनमें होली से लेकर रक्षाबंधन तक के त्योहार दिखाए गए हैं और उन पर शानदार गाने भी फिल्माएं गए हैं। हालांकि दिवाली पर  बेहद गिने-चुने गाने देखने को मिलती हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही फिल्मों के बारे में जिनमें दिखी दिवाली की धूम और इनके गाने आपकी दिवाली की रौनक में भी चार चांद लगा देंगे।
विज्ञापन

2 of 5
कभी खुशी कभी गम - फोटो : सोशल मीडिया
कभी खुशी कभी गम
शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म में परिवार और रिश्तों की अहमियत को बखूबी दिखाया गया है। इस फिल्म का एक सीन हर किसी को याद रहता है, जब जया बच्चन अपने बेटे यानी शाहरुख खान के लिए दरवाजे पर आरती की थाल लिए खड़ी होती हैं। यह सीन दिवाली के अवसर के लिए फिल्माया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया - फोटो : सोशल मीडिया
आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया
साल 2021 में आई फिल्म 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया' में घरेलू परेशानियों के बीच पति-पत्नी का रिश्ता और जबरदस्त कॉमेडी दिखाई गई है। इस फिल्म का गाना 'आई रे दिवाली सुनो जी घरवाली' दिवाली पर फिल्माया गया ऐसा गाना है, जो आपके त्योहार की रौनक को और भी बढ़ा देगा। इस फिल्म में जॉनी लीवर और केतकी दवे के बीच दिवाली का एक सीन है, जिसे देखकर हंसी को रोक पानी मुश्किल है।

4 of 5
दिवाली सॉन्ग - फोटो : social media
दिवाली ये गाना जगा देता है दिल में भक्ति
बॉलीवुड में कई ऐसे गाने बने हैं जो न सिर्फ खूबसूरती से गाए गए हैं, बल्कि दिल को भी छू जाते हैं। दिवाली पर बना ऐसा ही एक भक्ति गीत है जो लगभग हर किसी ने सुना होगा। 1977 में आई फिल्म 'शिरडी के साईं बाबा' में दिवाली पर फिल्माया गया गाना, 'दीपावली मनाओ सुहानी' खूब गुनगुनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिवाली सॉन्ग - फोटो : insta
फिल्म जुगनू
1973 में आई फिल्म जुगनू में भी दिवाली पर बेहद खूबसूरत गाना फिल्माया गया है। इस गाने के बोल हैं दीप दिवाली के झूठे....ये गाना बेहद खास है, जो लोगों के दिल को छू जाता है। किशोर कुमार द्वारा गाए गए इस गाने में अभिनेता धर्मेंद्र और कॉमेडियन महमूद कई बच्चों के साथ मस्ती करते दिखाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें