फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the Day: समंदर किनारे रश्मिका की मस्ती और पूजा हेगड़े का बिंदास अंदाज, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट

Sat, 29 Oct 2022 08:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
रश्मिका मंदाना, पूजा हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया
आज के डिजिटल जमाने में फैंस और उनके फेवरेट सितारों के बीच की दूरियां काफी कम हो गई हैं। सेलेब्स अक्सर सोशल मीडिया पर खुद से जुड़ी जानकारियां अपने प्रशंसकों संग साझा करते हैं। आज भी कई कलाकारों ने अपने आधिकारिक अकाउंट से कई अहम अपडेट शेयर किए हैं। आइए एक नजर डालते हैं.... 
विज्ञापन

2 of 11
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड में धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित उन अदाकाराओं में से एक हैं जो हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट किया करती हैं। एक्ट्रेस ने आज साड़ी में अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि माधुरी इन दिनों 'झलक दिखला जा 10' शो में बतौर जज नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में भी कदम रखा है। पूरे देश में एक्ट्रेस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। आज उन्होंने अपनी समंदर किनारे पोज देती हुई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस का मस्ती भरा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने बताई विक्रम वेधा और जर्सी के फ्लॉप होने की वजह, कहा- कॉपी पेस्ट होने की….

4 of 11
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रकुल प्रीत सिंह
हाल ही में रकुल फिल्म 'डॉक्टर जी' में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आई थीं। फिल्म में उनके काम की काफी तारीफ हुई है। आज एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। पानी में वह प्यारी सी स्माइल के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

5 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत
कंगना रणौत आज सुबह से सुर्खियों में हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने आज सुबह हिमाचल की खूबसूरत वादियों के बीच अपनी तस्वीरें लोगों के साथ साझा की हैं। इन फोटोज पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 11
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा
अनुष्का 'चकदा एक्सप्रेस' से चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए वह इन दिनों कोलकाता में हैं। शूटिंग के बीच एक्ट्रेस दर्शन करने के लिए कालिघाट मंदिर पहुंची थीं जहां की उन्होंने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। सेलेब्स के साथ लोग भी इन फोटोज पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
Anushka Sharma: कोलकाता के कालीघाट मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं अनुष्का, बेटी वामिका के साथ साझा कीं तस्वीरें
विज्ञापन

7 of 11
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी रॉय
मौनी रॉय ने बहुत कम समय में लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। हाल ही में वह 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आई थीं जहां उनके काम को काफी सराहा गया था। एक्ट्रेस ने आज अपनी मोनोक्रोम फोटो शेयर की हैं। इस तस्वीर में वह बहुत सुंदर नजर आ रही हैं।
Pushpa The Rise: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' का क्रेज बरकरार, जूस का नाम रख फैन ने की दीवानगी की हद पार

8 of 11
पूजा हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा हेगड़े
पूजा हेगड़े अब तक कई बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस जल्द ही सलमान खान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' में दिखेंगी। इस बीच आज उन्होंने अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में उनका बिंदास अंदाज देखा जा सकता है।
Samantha Prabhu: इस बीमारी से जूझ रही हैं सामंथा प्रभु, हाथ में ड्रिप लगी तस्वीर साझा कर फैंस को बताई सच्चाई

9 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान में व्यस्त हैं। आज भाईजान ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से फिल्म के बाकी कलाकारों के साथ खुद की तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में विजेंदर सिंह भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि विजेंदर भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं।
Kangana Ranaut: कंगना ने फिर साधा आमिर पर निशाना, कहा- बायकॉट ट्रेंड की वजह से नहीं फ्लॉप हुई लाल सिहं चड्ढा

10 of 11
वरुण धवन, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
कृति सेनन
कृति सेनन जल्द ही 'भेड़िया' में वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं। आज उन्होंने अपने साथी कलाकार के साथ तस्वीर शेयर की है। ब्लैक साड़ी में एक्ट्रेस अपने लुक से लाखों दिलों को घायल कर रही हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ
'सूर्यवंशी' की सफलता के बाद कटरीना जल्द ही 'फोन भूत' में नजर आने वाली हैं। फिलहाल वह अपने फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर साड़ी लुक में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। लोगों को उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं।
Kartik Aaryan: कार्तिक को देखने के लिए सड़कों पर उमड़ी भीड़, वीडियो में देखें एक्टर के लिए फैंस की दीवानगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें