फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaani Kapoor: वाणी कपूर का दिवाली धमाका, दिनेश विजन और निखिल आडवाणी की इन फिल्मों में मिला मौका

Sat, 29 Oct 2022 08:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पर्यटन में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद जयपुर के आईटीसी होटल में इंटर्नशिप के दौरान पहले मॉडलिंग फिर अभिनय की तरफ मुड़ीं अभिनेत्री वाणी कपूर को फिल्मों में किरदारों से प्रयोग करने में महारत हासिल है। उनकी पिछली तीन फिल्मों ‘बेल बॉटम’, ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ और ‘शमशेरा’ को भले बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता हासिल न हुई हो लेकिन हिंदी सिनेमा में उनकी दमक अब भी कायम है। ताजा खबर ये है कि वाणी कपूर तीन नई फिल्मों में काम शुरू कर चुकी हैं और जल्द ही अपने प्रशंसकों को अपने अभिनय के नए रंगों से चमत्कृत करने वाली हैं।
Filmy Wrap: ड्रग केस में बढ़ीं भारती-हर्ष की मुश्किलें और राजनीति में कंगना की एंट्री! पढ़ें मनोरंजन की खबरें
विज्ञापन

2 of 4
चंडीगढ़ करे आशिकी में वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में वाणी कपूर के अभिनय ने उनके प्रशंसकों को खासा प्रभावित किया। एक ट्रांसजेंडर महिला का संवेदनशील किरदार निभाने के बाद वाणी कपूर ने महिलाओं को नेतृत्वकारी भूमिका में पेश करने की नई पहल को अपना समर्थन दिया। और, इसी फिल्म ने उन्हें हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्माताओं व निर्देशकों की खास पसंद भी बनाया है। फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में उनके बेहतर अभिनय को कई पुरस्कार भी मिले और इस किरदार को करने के लिए उनकी काफी प्रशंसा भी फिल्म समीक्षकों ने की।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगे विजेंदर सिंह, बॉक्सर के जन्मदिन पर हुआ एलान
विज्ञापन

3 of 4
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक वाणी कपूर के पास इन दिनों नई कहानियां खूब आ रही हैं। सूत्र बताते हैं कि इनमें से तीन फिल्में उन्होंने अपने लिए चुन भी ली हैं। इन तीन फिल्मों में एक फिल्म मैडॉक फिल्म्स की है जिसे निर्माता दिनेश विजन बनाने जा रहे हैं। इसके अलावा एक फिल्म वाणी ने निखिल आडवाणी की साइन की है। इन दोनों फिल्मों के निर्देशकों की घोषणा जल्द ही होने वाली है। इसके अलावा एक फिल्म उन्होंने ‘मिस लवली’ (2012) फेम निर्देशक आशिम अहलूवालिया की साइन की है।
Jaya Bachchan: शादी के लिए अमिताभ ने जया के सामने रख दी थी यह शर्त, एक्ट्रेस ने 49 साल बाद किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन

4 of 4
शमशेरा में रणबीर कपूर के साथ वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वाणी कपूर की इन नई तीन फिल्मों के बाकी कलाकारों के चयन का काम तेजी से चल रहा है और इनकी आधिकारिक घोषणा किसी भी समय हो सकती है। सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से अपना करियर शुरू करने वाली वाणी कपूर को अगले साल फिल्म इंडस्ट्री में आए 10 साल हो जाएंगे। तमिल में फिल्म ‘अहा कल्याणम’ कर चुकीं वाणी कपूर पर दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माताओं की भी नजर है और वह उनकी सुपरहिट फिल्म ‘वॉर’ जैसे किरदारों के लिए संपर्क भी करते रहे हैं। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘वॉर’ 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही है।
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने बताई विक्रम वेधा और जर्सी के फ्लॉप होने की वजह, कहा- कॉपी पेस्ट होने की….
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें