फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the Day: रश्मिका ने पानी में लगाई आग और अक्षरा सिंह का बिंदास अंदाज, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट

Sun, 09 Oct 2022 08:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
रश्मिका मंदाना, अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया से जुड़ी हर खबर पर फैंस अपनी नजर बनाए रखते हैं। हर प्रशंसक अपने चहेते सितारों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है। यही वजह है कि सितारे अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से खुद से जुड़ी जानकारियां साझा करते रहते हैं। आज भी बहुत से सेलेब्स ने अपने बारे में अपडेट दिया है। आइए जानते हैं ...
विज्ञापन

2 of 11
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्म गुडबाय के अलावा अपनी छुट्टियों की वजह से भी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने आज ने खुद की एक ऐसी तस्वीर साझा की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में एक्ट्रेस स्वीमिंग पूल में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
संजना सांघी - फोटो : सोशल मीडिया
संजना सांघी
बॉलीवुड एक्ट्रेस संजना सांघी हाल ही में आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म राष्ट्र कवच ओम में नजर आई थीं। संजना की क्यूटनेस के लाखों दीवाने हैं। एक्ट्रेस ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। देसी लुक में एक्ट्रेस का अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

4 of 11
तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया
तारा सुतारिया
तारा सुतारिया को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है। तारा ने आज अपनी कैंडल लाइट डिनर की तस्वीर फैंस के साथ साझा की है।
विज्ञापन

5 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान जल्द ही फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाले हैं। सुपरस्टार ने आज इस फिल्म की उनकी को-स्टार पलक तिवारी को जन्मदिन की बधाई दी है।
विज्ञापन

6 of 11
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया
पायल रोहतगी
एक्ट्रेस पायल रोहतगी अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने आज अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'चुप रहना मूर्खों के लिए सबसे अच्छा जवाब होता है।'
विज्ञापन

7 of 11
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
उर्वशी रौतेला
उर्वशी ने आज अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस पिंक साड़ी में पोज देती दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने दर्द भरा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'आईना आज फिर रिश्वत लेता पकड़ा गया, दिल में दर्द था, और चेहरा हंसता हुआ पकड़ा गया।'

8 of 11
अनुष्का सेन - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का सेन
अनुष्का सेन ने बहुत कम उम्र में ही बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो में वह किलर लुक से फैंस को घायल कर रही हैं।

9 of 11
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
ईशा गुप्ता
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपनी बोल्डनेस की वजह से अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। हाल ही में वह बॉबी देओल के साथ 'आश्रम 3' वेब सीरीज में नजर आई थीं। आज उन्होंने ब्लैक आउटफिट में अपनी तस्वीर साझा की है। एक्ट्रेस का यह अंदाज फैंस को काफी भा रहा है।

10 of 11
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा सिंह
एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भोजपुरी के साथ हिंदी सिनेमा में भी काफी फेमस हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर बिंदास अंदाज में देखा गया। उनकी तस्वीरों पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन

11 of 11
शर्ली सेतिया - फोटो : सोशल मीडिया
शर्ली सेतिया
एक्ट्रेस शर्ली सेतिया ने भी आज अपनी 5 तस्वीरें फैंस संग साझा की हैं। ब्लैक ड्रेस में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। बता दें कि हाल ही में उन्हें फिल्म निकम्मा में देखा गया था। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कामयाब नहीं रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें