फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the Day: बिकिनी पहन पूजा ने लगाई आग और साड़ी में सान्या का देसी अवतार, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Tue, 12 Jul 2022 08:35 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
पूजा हेगड़े, सान्या मल्होत्रा - फोटो : Instagram
मनोरंजन जगत की इस चकाचौंध भरी दुनिया में क्या कुछ चल रहा है, ये जानने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से वह अपने पसंदीदा सितारों के जुड़ी हर अपडेट को जान लेते हैं। वहीं, सितारे भी फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। वहीं, फोटोज ऑफ द डे के जरिए हम रोजाना आपको सेलिब्रिटी अपडेट देते हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए आपको आज का सेलिब्रिटी अपडेट बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
सान्या मल्होत्रा - फोटो : Instagram
सान्या मल्होत्रा
बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म 'हिट: द फर्स्ट केस' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस फिल्म में वह राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। हाल ही में अभिनेत्री एक इंटरव्यू के लिए पहुंचीं और यहां सफेद रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं। साड़ी में सान्या का देसी अवतार देख फैंस उनके दीवाने हो गए। बता दें कि यह फिल्म 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
 
विज्ञापन

3 of 11
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : Instagram
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने हाल ही में अपनी कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों मस्ती करते हुए और रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। बता दें कि रणवीर और दीपिका अमेरिका से छुट्टी मनाकर लौटे हैं।

4 of 11
पूजा हेगड़े - फोटो : Instagram
पूजा हेगड़े
बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं, वह अपने लुक्स को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह येलो कलर की बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं। बिकिनी में पूजा का बोल्ड अवतार देख फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 11
रसिका दुग्गल - फोटो : Instagram
रसिका दुग्गल
रसिका दुग्गल इन दिनों 'मिर्जापुर' के नए सीजन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बारिश का आनंद लेती नजर आ रही हैं। बारिश में बालकनी में बैठकर वह पकोड़े और चाय का लुत्फ उठा रही हैं। पर्पल स्वेटर, डेनिम और चश्मे में रसिका का लुक भी काफी बढ़िया लग रहा है।
विज्ञापन

6 of 11
अनन्या पांडे - फोटो : Instagram
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' का गाना 'अकड़ी पकड़ी' हाल ही में रिलीज हुआ है। अभिनेत्री ने अपनी बीटीएस तस्वीर शेयर की है, जिसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। पहली तस्वीर में अनन्या बॉक्सिंग का पोज दे रही हैं, तो दूसरी में फिल्टर की मदद से उनका चेहरा ही उल्टा हो गया है। बता दें कि इस फिल्म में अनन्या साउथ के स्टार विजय देवरकोंडा के साथ नजर आने वाली हैं।
 
 
विज्ञापन

7 of 11
वाणी कपूर, रणबीर कपूर - फोटो : Instagram
वाणी कपूर
'शमशेरा' की सोना यानी वाणी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म और कोस्टार रणबीर कपूर संग केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वाणी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने रणबीर कपूर के साथ अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री काफी बढ़िया लग रही है।

8 of 11
खुशी कपूर - फोटो : Instagram
खुशी कपूर
श्रीदेवी की बेटी और जाहन्वी कपूर की बहन खुशी कपूर भी जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। खुशी जोया अख्तर की फिल्म 'आर्चीज' में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए खुशी ने अपने बालों में बैंग्स रखे थे, वहीं अब उन्होंने अपना लुक बदल दिया है। नए लुक में खुशी ने अपनी तस्वीर शेयर की, जिस पर जाहन्वी ने भी कमेंट कर उनसे पूछा कि तुम्हारा बैंग्स कहां गए? इस तस्वीर में खुशी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

9 of 11
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram
अक्षरा सिंह
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एयरपोर्ट से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह शार्ट ड्रेस पहने नजर आईं। अक्षरा के इस लुक को फैंस ने भी काफी पसंद किया है।

10 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram
उर्फी जावेद
उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस के चलते अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वह अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हो जाती हैं, तो कभी उनका अंदाज फैंस को पसंद आता है। वहीं, अब उर्फी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह ब्लेड से बनी ड्रेस पहने हुए ही नजर आ रही हैं। 


 
विज्ञापन

11 of 11
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram
रानी चटर्जी
भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन रानी चटर्जी इन दिनों अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रख रही हैं। अभिनेत्री आए दिन अपने वर्कआउट करते हुए वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आईं। फिटनेस गोल्स देती हुई रानी को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें