फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: समंदर किनारे पूजा की दिलकश अदाएं और परिणीति का बोल्ड अंदाज, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट

Tue, 01 Nov 2022 08:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
पूजा हेगड़े, परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
आज के डिजिटल युग में फैंस और उनके फेवरेट सितारों के बीच की दूरियां काफी कम हो गई हैं। सेलेब्स अक्सर सोशल मीडिया पर खुद से जुड़ी जानकारियां अपने प्रशंसकों संग साझा करते हैं। आज भी कई कलाकारों ने अपने आधिकारिक अकाउंट से कई अहम अपडेट शेयर किए हैं। आइए एक नजर डालते हैं.... 
Bigg Boss: बिग बॉस के इन कंटेस्टेंट्स ने अपने को-स्टार्स पर लगाए थे गंभीर आरोप, नेशनल टीवी पर खोली थी पोल
विज्ञापन

2 of 11
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। अब तक कई फिल्मों में वह अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। वह जल्द ही फिल्म 'मिली' में नजर आने वाली हैं। आज उन्होंने अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। लहंगे में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
नोरा फतेही
डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' में बतौर जज नजर आ रही हैं। नोरा अब तक कई फिल्मों में डांस नंबर करती दिख चुकी हैं। आज उन्होंने साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। नेट की साड़ी में उनकी दिलकश अदाएं लोगों को काफी पसंद आ रही हैं।
Bhediya: 'भेड़िया' की एक लाइन सुनते ही वरुण धवन ने फिल्म के लिए भर दी थी हामी, एक्टर ने किया दिलचस्प खुलासा
 

4 of 11
अनुष्का सेन - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का सेन
अनुष्का छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक बेहद शानदार तस्वीर साझा की है। इस फोटो में एक्ट्रेस का क्यूट अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

5 of 11
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा हाल ही में मिशन तिरंगा में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह दमदार एक्टिंग करती हुई दिखी थीं। आज एक्ट्रेस ने अपनी बहुत ही बोल्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस फोटो से एक्ट्रेस समंदर आग लगाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

6 of 11
नेहा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा एक्टिंग से ज्यादा अपनी बोल्डनेस की वजह से मशहूर हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी कातिलाना अदाओं वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। आज उन्होंने अपनी ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

7 of 11
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
उर्वशी रौतेला
उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस संग साझा किया करती हैं। हाल ही में उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह सर्दियों का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। वाइट जैकेट और कैप में वह काफी अच्छी लग रही हैं। फैंस को भी उनका यह अंदाज काफी भा रहा है।
Rapper Takeoff Dead: अमेरिकी रैपर टेकऑफ की हत्या, डाइस खेलते समय मारी गई गोली
 

8 of 11
डेजी शाह - फोटो : सोशल मीडिया
डेजी शाह
बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह भी हर रोज सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। आज उन्होंने बीच लुक में अपनी खूबसूरत तस्वीर साझा की हैं। यह फोटोज लोगों को काफी पसंद आ रही हैं।

9 of 11
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद का आज जन्मदिन है। आज उन्होंने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया है। ऋतिक ने अपने दिल की बात कहते हुए सबा की रॉकस्टार लुक में एक फोटो पोस्ट की है। इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

10 of 11
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रकुल प्रीत सिंह
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह हाल ही में आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म डॉक्टर जी में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। आज रकुल ने टॉप और लहंगे में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

11 of 11
पूजा हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा हेगड़े
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े जल्द ही सुपरस्टार सलमान खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आने वाली हैं। इससे पहले वह प्रभास के साथ 'राधे श्याम' में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने आज अपनी थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वह समंदर किनारे स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं।
Sunny Leone: अजब-गजब हैलोवीन अवतार में नजर आईं सनी लियोनी, फैंस बोले- क्यूटनेस ओवरलोडेड
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें