फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: निक्की तंबोली ने लगाया बोल्डनेस तड़का और सरगुन की शोख अदाएं, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Fri, 09 Sep 2022 09:37 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सरगुन मेहता, निक्की तंबोली - फोटो : insta
एंटरटेनमेंट की दुनिया से रोजाना कोई न कोई जानकारी सामने आती रहती है। लोगों में मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लेकर तो उत्सुकता रहती ही है, इसके अलावा फैंस को अपनी पसंदीदा सेलिब्रिटी के बारे में जानने की भी खासा दिलचस्पी रहती है। वहीं स्टार्स भी अपनी प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक की सारी जानकारियां तस्वीरों आदि के जरिए साझा करते रहते हैं। तो चलिए फोटोज ऑफ द डे के माध्यम से जानते हैं कि किसी सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
विज्ञापन

2 of 11
निक्की तंबोली - फोटो : insta
बिग बॉस में एंट्री के बाद चर्चा में आईं निक्की तंबोली की सोशल मीडिया पर लंबी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपनी सिजलिंग तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं। आज निक्की ने एथनिक लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं लेकिन ब्रालेट कुर्ती के साथ लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाया है।
विज्ञापन

3 of 11
सरगुन मेहता - फोटो : insta
टीवी से लेकर पंजाबी इंडस्ट्री तक अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने आज फ्लोरल प्रिंट वाले सूट में अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। दरअसल उनकी पंजाबी फिल्म मोह 16 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

4 of 11
कृति खरबंदा - फोटो : insta
एक्ट्रेस कृति खरबंदा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और तस्वीरों व वीडियो के माध्यम से अपडेट साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने लहंगे में अपनी तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह कातिलाना अंदाज में पोज करती दिख रही हैं।
विज्ञापन

5 of 11
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : insta
टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश करण कुंद्रा संग रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। आज एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह अपनी रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। जिसे देखकर लग रहा है कि उन्होंने सगाई कर ली है। हालांकि तेजस्वी ने सीधे तौर पर कुछ भी नहीं कहा है, सिर्फ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, कि आज उनके लिए बड़ा दिन है।
विज्ञापन

6 of 11
सुरभि ज्योति - फोटो : insta
कुबूल है, नागिन जैसे कई सीरियल्स से अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस सुरभि ज्योति भी सोशलम मीडिया के जरिए अपडेट्स साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर के सूट में अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें उन्हें नजाकत भरे अंदाज में पोज करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन

7 of 11
मौनी रॉय, अयान मुखर्जी - फोटो : insta
मौनी रॉय की फिल्म ब्रह्मास्त्र आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में वह नेगेटिव किरदार में नजर आ रही हैं। फिलहाल फिल्म को लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच आज मौनी रॉयी ने ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी संग अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।

8 of 11
गौहर खान - फोटो : insta
बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस गौहर खान भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफेशनल से लेकर निजी जिंदगी तक के खास लम्हें शेयर करती रहती हैं। आज गौहर ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह मल्टी कलर की वन शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को कातिलाना अंदाज में पोज करते देखा जा सकता है।

9 of 11
प्रणिता सुभाष - फोटो : insta
साउथ एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष अपने काम के साथ ही खूबसूरती से भी फैंस का दिल लूट लेती हैं। आज अभिनेत्री ने ब्लैक ब्लेजर के साथ लाइट ब्लू क्रॉप टॉप में तस्वीरें साझा की हैं और हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। चेहरे की मुस्कुराहट उन्हें और भी आकर्षक बना रही है।

10 of 11
प्रीति जिंटा - फोटो : insta
बॉलीवुड की  डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा अब फिल्मों में भले ही सक्रिय न हों लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और अक्सर अपनी जिंदगी के खास लम्हों को साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस को लेटेस्ट तस्वीर में झील का खूबसूरत नजारा दिखाते हुए सेल्फी लेते देखा जा सकता है।
विज्ञापन

11 of 11
जय भानुशाली, माही विज अपनी बेटी के साथ - फोटो : insta
अभिनेता जय भानुशाली और माही विज टीवी को पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। आज जय और माही की शादी को 12 साल पूरे हो चुके हैं, इस मौके पर जय भानुशाली ने पत्नी और बेटी के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर की है और साथ ही कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी एनिवर्सरी माही विज एक साथ 12 साल...पता ही नहीं चला'।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें