फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: रणबीर कपूर ने फैंस से की ब्रह्मास्त्र के स्पॉइलर लीक न करने की अपील, वायरल हो रहा एक्टर का वीडियो

Fri, 09 Sep 2022 08:03 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आए रणबीर और आलिया की केमिस्ट्री कुछ लोगों को पसंद आ रही है, तो कुछ फिल्म से खुश नहीं हैं। ऐसे में फिल्म को मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर फिल्म की कई क्लिप्ल भी वायरल हो रही हैं। इस सबके बीच अब रणबीर कपूर का फैंस से कोई स्पॉइलर लीक न करने की अपील करते हुए वीडियो भी वायरल होने लगा है।
विज्ञापन

2 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल, 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज से पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी शामिल हुए और अपने फैंस से भी मिले। इस दौरान उन्होंने स्क्रीनिंग के बाद फैन्स से खास रिक्वेस्ट की। रणबीर ने उनसे सोशल मीडिया पर कोई स्पॉइलर न देने को कहा। अभिनेता ने कहा, 'मेरा सिर्फ एक अनुरोध है। जो भी स्पॉइलर है इस फिल्म के, कृपया इसे सोशल मीडिया पर न शेयर करें। क्योंकि जिन दर्शकों ने इसे नहीं देखा है वे इसका अनुभव करना चाहेंगे।'

विज्ञापन

3 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालांकि रिलीज के तीन घंटे बाद ही फिल्म लीक हो गई। 410 करोड़ के बजट से बनी यह फिल्म कई पाइरेसी साइट्स पर एचडी क्वालिटी में उपलब्ध है। ऐसे में अब फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी प्रभाव पड़ने के आसार लग रहे हैं। ज्ञात हो कि मेकर्स ने दिल्ली हाईकोर्ट में पाइरेसी साइट्स के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसके बाद 18 पाइरेसी साइट्स को बंद करने का आदेश दिया गया था। लेकिन फिर भी फिल्म पाइरेसी का शिकार हो गई। इसके अलावा फिल्म की कई क्लिप भी ट्विटर पर धड्ड़ले से वायरल हो रही है।
विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा' रणबीर कपूर द्वारा निभाए गए शिवा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आग के साथ अपने अनोखे रिश्ते के साथ अपनी जादुई महाशक्तियों की खोज के लिए एक यात्रा पर निकलता है। आलिया भट्ट ईशा की भूमिका निभाती हैं, जो फिल्म में उनकी प्रेमिका हैं। इनके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें