मनोरंजन जगत की दुनिया सिनेमा के अलावा सेलेब्स के लिए भी जानी जाती है और इस इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। मजेदार बात यह है कि आज के समय में लगभग हर कलाकार सोशल मीडिया पर एक्टिव है और अपनी जिंदगी से जुड़ी छोटी-छोटी बातें फैंस को सोशल मीडिया के जरिए ही बता देता है। इसके अलावा, सेलेब्स अपनी फिलमों के बारे में भी फैंस को यहीं पर बताते हैं। आज भी कई सितारों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए बताते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
विज्ञापन
2 of 11
सनी लियोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
सनी लियोनी
बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में सनी अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। सनी हर तस्वीर में अलग अलग अंदाज में पोज दे रही हैं, जिसमें वह काफी हसीन लग रही हैं।
विज्ञापन
3 of 11
मृणाल ठाकुर
- फोटो : इंस्टाग्राम
मृणाल ठाकुर
आज यानी शनिवार को मृणाल ठाकुर ने भी अपना बोल्ड अंदाज फैंस को दिखाया है। अभिनेत्री ने सिल्वर कलर की शॉट ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें मृणाल का एटीट्यूड देखने लायक है। इस स्लीवलेस ड्रेस में अभिनेत्री अपनी कातिल अदाएं दिखा रही हैं।
4 of 11
मौनी रॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम
मौनी रॉय
टीवी के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपने बिकिनी लुक से फैंस को दीवाना बनाया हुआ है। वह आए दिन अपने हॉट फोटोज शेयर करती रहती हैं और अब अभिनेत्री ने पिंक कलर की बिकिनी ने अपनी हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 11
रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम
रश्मिका मंदाना
साउथ इंडस्ट्री की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही हिंदी सिनेमा को पसंद करने वाले दर्शकों के बीच खास पहचान बना ली है। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचा देती हैं और रश्मिका के लेटेस्ट लुक पर फैंस दीवाने हो गए हैं। ब्लू कलर के प्लाजो-कुर्ती में रश्मिका काफी सुंदर लग रही हैं और मैचिंग दुपट्टा उनके लुक को और खास बना रहा है।
विज्ञापन
6 of 11
शमा सिकंदर
- फोटो : इंस्टाग्राम
शमा सिकंदर
शमा सिकंदर ने इंस्टाग्राम पर ट्रेडिशनल लुक में अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में अभिनेत्री डार्क ग्रीन कलर की प्लेन साड़ी में काफी गॉर्जियस लग रही हैंं, जिसके साथ शमा ने ब्लैक कलर का ब्लाउज पेयर किया है। शमा के चेहरे की स्माइल इस फोटो को और खास बना रही है।
विज्ञापन
7 of 11
तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
तेजस्वी प्रकाश
टीवी की खूबसूरत अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने अपनी हॉट फोटोज के साथ एक रोमांटिक तस्वीर भी शेयर की है। तेजस्वी लंबे समय से करण कुंद्रा को डेट कर रही हैं और अभिनेत्री ने इंटाग्राम पर करण के साथ अपना रोमांटिक अंदाज दिखाया है। इसके अलावा, बाकि फोटोज में तेजस्वी अपनी हॉटनेस दिखा रही हैं।
8 of 11
सोनम कपूर,आनंद आहूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोनम कपूर
बॉलीवुड की बिंदास अभिनेत्री सोनम कपूर मां बन चुकी हैं। वहीं, इन दिनों वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ बिताए क्वालिटी टाइम को मिस कर रही हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें सोनम अपने पति के साथ दिख रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में सोनम में लिखा कि वह अपने पति के साथ डिनर डेट पर जाने का इंतजार कर रही हैं।
9 of 11
जेनेलिया डिसूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम
जेनेलिया डिसूजा
जेनेलिया डिसूजा ने साउथ में शानदार काम करने के बाद ही बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई थी और अभिनेत्री अब फैंस के बीच अपने क्यूट अंदाज के लिए जानी जाती हैं। जेनेलिया ने फैंस के बीच रेड शॉट ड्रेस में अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी ड्रेस के साथ खेलती दिख रही हैं।
10 of 11
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत
कंगना रणौत इन दिनों अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग में बिजी हैं। अभिनेत्री लगातार फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर कर रही हैं, जिसमें फिल्म के लिए चल रहे काम के बारे में वह बता रही हैं। वहीं, अब कंगना ने दो फोटो शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह लेटी हुई हैं और बगल में कैमरा है। दूसरी फोटो में कंगना का हॉट अवतार देखने को मिल रहा है।
अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। वह साउथ सिनेमा में एक्टिव हैं और वहां का बड़ा नाम है। अदिति ने सोशल मीडिया पर अपनी नो मेकअप लुक में फोटो शेयर की है। ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम में अदिति काफी सुंदर लग रही हैं।