डिजिटल जमाने में फैंस और उनके फेवरेट सितारों के बीच की दूरियां काफी कम हो गई हैं। सेलेब्स अक्सर सोशल मीडिया पर खुद से जुड़ी जानकारियां अपने प्रशंसकों संग साझा करते हैं। आज भी कई कलाकारों ने अपने आधिकारिक अकाउंट से कई अहम अपडेट शेयर किए हैं। आइए एक नजर डालते हैं....
विज्ञापन
2 of 11
कृति खरबंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
कृति खरबंदा
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कृति खरबंदाअब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाउसफुल 4 में वह अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। इस बीच आज कृति ने डेनिम शर्ट में अपनी तस्वीर पोस्ट की है। फोटो मे वह शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
3 of 11
मौनी रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
मौनी रॉय
हाल ही में मौनी रॉय फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। एक्ट्रेस ने आज अपनी बैकलेस ड्रेस में तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में मॉनी काफी बोल्ड नजर आ रही हैं।
4 of 11
सनी लियोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी लियोनी
बॉलीवुड की बेबी डॉल यानी सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किया करती हैं। आज सनी ने अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं। शॉर्ट ड्रेस में वह काफी सुंदर लग रही हैं।
विज्ञापन
5 of 11
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन
भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। कार्तिक जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। गुरुवार को उन्होंने भाई दूज की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक फोटो में वह अपनी बहन का आशीर्वाद लेते हुए भी दिख रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 11
उर्वशी रौतेला
- फोटो : सोशल मीडिया
उर्वशी रौतेला
उर्वशी रौतेला को अक्सर उनकी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से ट्रोल किया जाता है। आज एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में उनके साथ एक्टर राम पोथिनेनी भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 11
डेजी शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
डेजी शाह
बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिल्म हेड स्टोरी 3 में उन्होंने बोल्डनेस की हदें पार कर दी थीं। हालांकि आज की पोस्ट में वह पारंपरिक ड्रेस में नजर आ रही हैं। सलवार सूट में एक्ट्रेस काफी सुंदर लग रही हैं। फैंस को भी उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है।
8 of 11
मृणाल ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
मृणाल ठाकुर
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अब तक कई बड़े स्टार्स के साथ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। ऋतिक रोशन से लेकर शाहिद कपूर के साथ तक स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने आज हाथ में चकली और गुजिया लिए कुछ फोटोज फैंस के साथ शेयर किए हैं। इस पोस्ट पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।
9 of 11
तमन्ना भाटिया
- फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया अब तक कई सुपरहिट फिल्म में नजर आ चुकी हैं। बाहुबली में उनके काम की तारीफ भी हुई थी। एक्ट्रेस आज रेड ड्रेस में दिखीं। इस आउटफिट में वह बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं।
10 of 11
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह मौजूदा समय में बॉलीवुड की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में वह आयुष्मान खुराना के साथ 'डॉक्टर जी' में नजर आई थीं। आज उन्होंने रिक्लाइनर पर अलग-अलग पोज में अपनी फोटो पोस्ट की हैं। फोटो में वह बॉसी लुक में नजर आ रही हैं।
जान्हवी कपूर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म मिली में नजर आने वाली हैं। आज उन्होंने अपनी कुल चार तस्वीरें शेयर की हैं। साड़ी में उनकी फोटो लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। लोग कमेंट के जरिए एक्ट्रेस पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।