मनोरंजन जगत की इस दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है। आज भी सिनेमा जगत में बहुत कुछ हुआ। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन
2 of 11
नयनतारा और विग्नेश शिवन
- फोटो : Instagram
साउथ अभिनेत्री नयनतारा और विग्नेश शिवन ने सरोगेसी के कोई नियम नहीं तोड़े हैं। दरअसल, दोनों शादी के चार महीने बाद ही दो बेटों के मां-बाप बन गए थे। इस खबर के सामने आने के बाद बवाल मच गया। कहा जाने लगा कि दोनों ने सरोगेसी के नियम तोड़े हैं। जब विरोध बढ़ता चला गया तब तामिलनाडु सरकार ने तीन मेंबर का पैनल बनाकर इसकी जांच करवाई। अब सामने आई रिपोर्ट्स में राज्य सरकार की टीम द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि दोनों ने कोई नियम नहीं तोड़े हैं।
अभिनेत्री सारा अली खान इंडस्ट्री के चर्चित स्टारकिड्स में शुमार हैं। सैफ अली खान की लाडली बेटी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। अब उन्हें लेकर एक और खबर आ रही है, जो सारा के फैंस को निराश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की कौशल की बहु प्रतीक्षित फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' से सारा की छुट्टी हो गई है। दरअसल माना जा रहा था कि यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। लेकिन, अब खबरें हैं कि इस फिल्म पर काम शुरू हो रहा है। लेकिन, साथ ही इसमें बड़े स्तर पर बदलाव भी किया गया है। फिल्म में लीड एक्ट्रेस सारा अली खान को बदलने का फैसला किया गया है।
कुछ वर्ष पहले रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के सेट से एक्ट्रेस नोरा फतेही और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसे देखने के बाद लोगों ने दावा किया था कि टेरेंस लुईस ने नोरा फतेही को गलत तरीके से छुआ है। इस बात पर काफी हंगामा हुआ था। अब उस वीडियो को लेकर टेरेंस लुईस ने अब चुप्पी तोड़ी है और खुद पर लगे इस आरोप पर प्रतिक्रिया दी है। टेरेंस ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है।
फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ अपनी पत्नी को कार से टक्कर मारने का मामला दर्ज किया गया था। कमल किशोर मिश्रा की पत्नी की शिकायत के आधार पर अंबोली पुलिस ने फिल्म निर्माता के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत मामला दर्ज किया था। इस घटना में उनकी पत्नी को सिर में चोट लगी थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। वहीं, अब फिल्म निर्माता को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
अभिनेता कार्तिक आर्यन इस वक्त बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार हैं। फिल्म 'भूल भुलैया 2' की जबरदस्त सफलता के बाद तो उनके सितारे बुलंदी पर हैं। कार्तिक के हाथ में कई प्रोजेक्ट्स हैं। अब उन्हें लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है, जो कार्तिक के फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। कार्तिक आर्यन अब ओटीटी पर धमाका करने वाले हैं। जी हां, कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'फ्रेडी' ओटीटी पर रिलीज होगी। इसका आधिकारिक एलान हो चुका है।
ब्रीद इनटू द शैडोज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डिजिटल दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके अभिनेता अभिषेक बच्चन की चर्चित वेब सीरीज ‘ब्रीद: इनटू द शैडोज’ के दूसरे सीजन में उनके तेवर अभी से बदले बदले नजर आ रहे हैं। बार बार अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करने की कोशिशों लगे अभिषेक की इस सीरीज का जो ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हुआ है, जिसमें एक्शन है, इमोशन है, ड्रामा है और ट्रेजेडी भी। सीरीज की कहानी में वह जिस किरदार में पिछले सीजन में दिखे थे, कहानी वहीं से आगे बढ़ती दिख रही है और उनके पीछे कबीर भी लगा हुआ है।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिल्म 'ऊंचाई' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों की ओर से भी काफी बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, अब अनुपम खेर ने अपने नए चैट शो 'मंजिलें और भी हैं' की घोषणा की है, जिसका प्रीमियर शुक्रवार यानी 28 अक्तूबर को उनके यूट्यूब चैनल पर होगा। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है।
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'फोन भूत' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म को लेकर हर रोज नया अपडेट सामने आ रहा है। जहां 'फोन भूत' की पूरी टीम दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए लगातार फिल्म का प्रचार-प्रसार कर रही है, वहीं अब इस हॉरर कॉमेडी को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। दरअसल, फिल्म की निर्माण कंपनी ने अपने जमाने की मशहूर कॉमिक बुक निर्माता कंपनी डायमंड टून्स के साथ सहयोग कर लिया है।
सलमान खान के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड के दबंग खान अब डेंगू से पूरी तरह से रिकवर हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि वह इस बार बिग बॉस के वीकएंड के वॉर में भी नजर आएंगे। सलमान के अचानक बीमार पड़ जाने की वजह से इससे पहले वाला वीकएंड एपिसोड करण जौहर ने होस्ट किया था। इस दौरान उन्होंने शो के प्रतिभागियों की जमकर क्लास भी लगाई थी।
सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'यशोदा' का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। अब मेकर्स ने दर्शकों की बेताबी को देखते हुए फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर को हिंदी समेत पांच भाषाओं में रिलीज किया है। आइए जानते हैं कैसा है इस फिल्म का ट्रेलर