लोगों को मनोरंजन से जुड़ी जानकारी में काफी दिलचस्पी होती है, इसके अलावा सितारों की जिंदगी में क्या कुछ चल रहा है, फैंस इस बारे में भी जानना चाहते हैं। सितारे भी अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया के जरिए हमेशा जुड़े रहते हैं और खुद से जुड़ी जानकारियां साझा करते रहते हैं। तो चलिए 'फोटोज ऑफ द डे' के जरिए जानते हैं आज किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
विज्ञापन
2 of 11
मौनी रॉय
- फोटो : social media
मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों वह विदेश में सैर कर रही हैं। बेज कलर की इस ड्रेस में मौनी का अंदाज काफी कूल लग रहा है। आंखों पर लग चश्मा उन्हें और स्टाइलिश बना रहा है।
विज्ञापन
3 of 11
अश्नूर कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अश्नूर कौर सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में शेयर की गई फोटोज में वह चाय का कप हाथ में पकड़े नजर आ रही हैं।
4 of 11
प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा ने आज अपनी बेटी के साथ तस्वीर साझा की है। एक बार फिर प्रियंका ने अपना यह वीकएंड बेटी के साथ एंजॉय किया। लेकिन एक बार फिर अभिनेत्री ने अपनी नन्ही परी का चेहरा फैंस से छिपा लिया है। साझा की गई तस्वीर में मालती अपनी मां प्रियंका की गोदी में बैठी हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
5 of 11
रवीना टंडन
- फोटो : instagram
रवीना टंडन भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने काले रंग की ड्रेस में अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। फोटोज में अभिनेत्री बेहद प्यारी लग रही हैं।
विज्ञापन
6 of 11
शिल्पा शिंदे
शिल्पा शिंदे भी इन दिनों टीवी की दुनिया से हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। आज उन्होंने काले रंग की एक थाई स्लिट ड्रेस में बेहद ही बोल्ड फोटो साझा की है।
विज्ञापन
7 of 11
नेहा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री नेहा शर्मा ने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। ब्लैक कलर की बोल्ड ड्रेस में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
8 of 11
अनन्या पांडे
- फोटो : insta
अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाइगर को लेकर चर्चा में हैं। वह इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इस तस्वीर में वह डेनिम में नजर आ रही हैं।
9 of 11
रिया कपूर ने शेयर कीं सोनम कपूर के बेटे की तस्वीरें
- फोटो : insta
सोनम कपूर हाल ही में मां बनी हैं। आज सोनम की बहन रिया कपूर ने उनके बेटे की तस्वीर शेयर की है। हालांकि इस तस्वीर में बेटे का चेहरा नहीं नजर आ रहा है। रिया कपूर फोटो में काफी खुश नजर आ रही हैं।
10 of 11
शमा सिंकदर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शमा सिंकदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस फोटो में वह काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। गुलाबी रंग की थाई स्लिट ड्रेस में शमा काफी खूबसूरत लग रही हैं।
साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इस शुक्रवार को अभिनेता और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर रिलीज होने वाली है। हाल ही में अभिनेता ने अपनी तस्वीर साझा की है, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं।