फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of The Day: सनी लियोनी का बोल्ड लुक और कपिल संग अक्षय की मस्ती, 10 तस्वीरों में देखें सेलिब्रिटी अपडेट

Fri, 27 May 2022 10:26 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : social media
हैशटैग मां का प्यार, हैश टैग ट्रैवलिंग, हैश टैग दिल की फीलिंग्स....आजकल हम कोई भी काम करते हैं तो सबसे पहले सोशल मीडिया पर अपडेट करते हैं। इसी तरह से बॉलीवुड की हसीनाए और अभिनेता भी खुद से जुड़ी चीजों को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के संग साझा करते हैं। चाहे उनका कोई आगामी प्रोजेक्ट हो या फिर मस्ती के पल सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते और अपडेट देते रहते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
विज्ञापन

2 of 10
सनी लियोनी - फोटो : insta
सनी लियोनी
अभिनेत्री सनी लियोनी अपनी बोल्डनेस और ग्लैमरस लुक से अक्सर फैंस के होश उड़ाती रहती हैं। अब एक बार फिर से अपनी सिजलिंग तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह डीप नेक ब्लैक थाई स्लिट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। बालों को खुला रखते हुए लाइट मेकअप और स्मोकी आइस के साथ उन्होंने लुक को कंप्लीट किया है।
विज्ञापन

3 of 10
अक्षय कुमार, कपिल शर्मा - फोटो : insta
अक्षय कुमार और कपिल शर्मा
अभिनेता अक्षय कुमार इस समय अपनी फिल्म पृथ्वीराज को लेकर चर्चा में हैं और इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बार अक्षय ने कोई तस्वीर नहीं बल्कि वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कपिल शर्मा को सुबह चार बजे वर्कआउट करवाने के साथ ही तलवार चलाना भी सिखाते दिख रहे हैं, लेकिन तलवार देखते ही कपिल भाग खड़े होती हैं। दोनों का ये मस्ती भरा वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
 

4 of 10
सोनाली बेंद्रे - फोटो : insta
सोनाली बेंद्रे
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे कैंसर से उबरने के बाद 'द ब्रोकन न्यूज' से एक बार फिर से अभिनय की दुनिया में वापसी कर रही हैं। अपनी सीरीज के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सोनाली ने तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'द ब्रोकन न्यूज' के ट्रेलर लॉन्च पर अमीना कुरैशी को दुनिया को सामने लाने के लिए पूरी तरह तैयार।
विज्ञापन

5 of 10
दिशा पाटनी - फोटो : insta
दिशा पाटनी
अभिनेत्री दिशा पाटनी अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से फैंस को दीवाना बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। अब एक बार फिर से वह शोख अंदाज में नजर आ रही हैं। तस्वीर में वह अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

6 of 10
माधुरी दीक्षित - फोटो : insta
माधुरी दीक्षित
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित आज भी अपने लुक से फैंस का दिल लूट लेती हैं। माधुरी ने आज व्हाउट साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह शोख अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, सादगी और शान.. सफेद साड़ी है।
विज्ञापन

7 of 10
सुष्मिता सेन - फोटो : insta
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन अक्सर अपने फिटनेस गोल्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने जिम करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी मजबूत मसल्स शो करती दिख रही हैं।

8 of 10
जुग जुग जियो की झलक - फोटो : insta
जुग जुग जियो टीम
नीतू कपूर, अनिल कपूर, कियारा आडवाणी, मनीष पॉल और वरुण धवन इस समय अपनी आगामी फिल्म जुग जुग जियो का जमकर प्रचार कर रहे हैं। अब इसी कड़ी में उन्होंने फिल्म की कुछ झलकियां तस्वीरों के जरिए शेयर की हैं। जिसमें नीतू और बाकी सितारे स्वैग में दिखाई दे रहे हैं।

9 of 10
मैनेजर की शादी में कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भूलैया इस समय बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। फिर भी अभिनेता इसकी सफलता को और ज्यादा बढ़ाने के लिए इस समय भी लगातार फैंस के बीच जाकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं, लेकिन अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर आज वह अपनी मैनेजर की शादी में शिरकत करने पहुंचे। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की हैं।
विज्ञापन

10 of 10
कृति सेनन - फोटो : insta
कृति सेनन
अभिनेत्री कृति सेनन ने आज एथनिक आउटफिट में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह लाइट पिंक कलर के शरारा और कुर्ती में दिखाई दे रही हैं। गले में नेकलेस, मांग टीका हाथों में मैचिंग चूड़ियां  कृति के लुक में चार चांद लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें