फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सुबह चार बजे अक्षय कुमार से मिलने जिम पहुंचे कपिल शर्मा, इस वजह से उल्टे पांव भागे कॉमेडियन

Fri, 27 May 2022 09:41 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पृथ्वीराज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता इंडस्ट्री एक मात्र ऐसे एक्टर हैं जो साल में सबसे ज्यादा फिल्में करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार, कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पृथ्वीराज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता इंडस्ट्री एक मात्र ऐसे एक्टर हैं जो साल में सबसे ज्यादा फिल्में करते हैं। यही वजह है कि अक्षय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अपनी दमदार अदाकारी के साथ ही एक्टर अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी मशहूर हैं। अपनी सेहत के लिए सर्तक अभिनेता सुबह जल्दी उठकर ही वर्कआउट करते हैं। ऐसे में अब एक्टर की फिटनेस से प्रेरित होकर खुद फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा फिटनेस टिप्स लेने पहुंच गए।

विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार, कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

अक्षय से मिलने उनके जिम पहुंचे कपिल शर्मा को देख एक्टर उनसे ही वर्कआउट करवाने लगे। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि कपिल उल्टे पांव वहां से लौट आए। इस पूरे वाक्ये का एक मजेदार वीडियो खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में कपिल शर्मा घबराए हुए कुछ सोचते नजर आ रहे हैं और फिर अचानक रात ढाई बजे ही तैयार होने लगते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार, कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

वीडियो में कपिल कहते हैं कि अगर मैं सो गया और लेट गया हो गया तो सारी उम्र बेइज्जती करते रहेंगे। इसके बाद कॉमेडियन तैयार होकर निकल पड़ते हैं अक्षय के  जिम तरफ। जिम पहुंचते ही कपिल को वहां अक्षय वर्कआउट करते नजर आते हैं। कपिल को वहां देख अक्षय पहले उनसे वर्कआउट करवाते हैं और फिर तलवार चलाना सिखाते हैं। लेकिन अक्षय का यह रूप देख कपिल इतना घबरा जाते हैं कि मौका मिलते ही जिम से भाग निकलते हैं। जाते- जाते कपिल अक्षय से कहते हैं कि पाजी मैं सेट पर मिलने आऊंगा।’

4 of 5
फिल्म पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो के दौरान भी अक्षय कुमार और कपिल शर्मा बीच-बीच में फिल्म पृथ्वीराज के बारे में बातचीत करते नजर आए। दरअसल, शेयर किया गया यग वीडियो फिल्म के प्रमोशन के मकसद से ही बनाया गया है। वीडियों में फिल्म का नाम और रिलीज डेट भी नजर आ रही है। वहीं, फिल्म की बात करें तो अक्षय कुमार और  मानुषी छिल्लर स्टारर यह फिल्म तीन जून को  हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में संजय दत्त, सोनू सूद, आशुतोष राणा जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पृथ्वीराज फिल्म में अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इससे पहले हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'पृथ्वीराज' का शीर्षक बदल दिया गया है। खबरों की मानें तो अब फिल्म का नया नाम 'सम्राट पृथ्वीराज' रख दिया गया है। बता दें कि करणी सेना की एक जनहित याचिका के बाद यह कदम उठाया गया है। फिल्म के निर्माताओं, वाईआरएफ ने करणी सेना के अध्यक्ष को एक आधिकारिक पत्र लिखा है, जिसमें उन्हें इस बात की जानकारी दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें