फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: डीप नेक ड्रेस में ईशा गुप्ता ने लगाई आग और देसी लुक में मृणाल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Tue, 16 Aug 2022 08:28 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
ईशा गुप्ता, मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम
मनोरंजन की बात आते ही लोगों के दिमाग में ओटीटी, छोटा पर्दा और सिनेमा आने लगते हैं। लोग मनोरंजन से जुड़ी हर जानकारी के लिए अपडेट तो रहते हैं, इसके अलावा वह सितारों की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए भी उत्सुक रहते हैं। वहीं फिल्मी सितारे भी सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते रहते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज किस सितारे ने क्या अपडेट दिया है।
विज्ञापन

2 of 11
ईशा गुप्ता - फोटो : insta
बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह एम एक्स प्लेयर पर आई वेब सीरीज आश्रम-3 में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। आज उन्होंने अपना बोल्ड रूप दिखाया है और डीप नेक ब्लाउज में तस्वीर अपलोड की है।

विज्ञापन

3 of 11
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : insta
अंकिता लोखंडे अक्सर अपने पति विक्की जैन के साथ स्पॉट की जाती हैं। इस तस्वीर में भी वह अपने पति के साथ नजर आ रही हैं।  अंकिता इस तस्वीर में ब्लू कलर की डीप नेक ड्रेक में पति के साथ कोजी होती दिख रही हैं।

4 of 11
सोहा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर  सैफ की छोटी बहन सोहा अली खान ने भी तस्वीर साझा करके उनको जन्मदिन की बधाई दी है। 

विज्ञापन

5 of 11
अनन्या पांडे - फोटो : social media
अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाइगर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अनन्या पांडे ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

विज्ञापन

6 of 11
मृणाल ठाकुर - फोटो : social media
टीवी की दुनिया से सिनेमा जगत में कदम रखने वाली मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी फिल्म सीता रामम को लेकर चर्चा में हैं। जर्सी के बाद ये उनकी दूसरी फिल्म है। सोशल मीडिया पर आज उन्होंने जो फोटो साझा की है, उसमें उनका लुक फिल्म सीता रामम वाला ही है।

विज्ञापन

7 of 11
सैफ अली खान, सारा अली खान - फोटो : Social Media
सारा अली खान बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा हैं। वह अपनी हर फिल्म के जरिए खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आज अपने पिता सैफ अली खान के जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने काफी पुरानी तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह अपने पिता की गोद में बैठी नजर आ रही हैं।

8 of 11
शहनाज गिल - फोटो : insta
शहनाज गिल इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज उन्होंने लाल रंग की ड्रेस में काफी बोल्ड फोटोशूट कराया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

9 of 11
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram
काजल अग्रवाल ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है और वह अक्सर अपने बेटे के साथ तस्वीरें साझा करती हैं। आज अभिनेत्री के पति का जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्होंने पति और बेटे के साथ तस्वीर साझा की है। 

10 of 11
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : Social media
तेजस्वी प्रकाश अक्सर अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ स्पॉट की जाती हैं। आज भी उन्होंने सोशल मीडिया पर करण कुंद्रा के साथ तस्वीर साझा का है, जिसमें दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं।

विज्ञापन

11 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ साझा करती रहती हैं। आज उन्होंने सेट से कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें