सारा अली खान और इब्रहिम खान
- फोटो : social media
सारा अली खान
पूरे देश में आज राखी का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में पटौदी खानदान की पोती और अभिनेत्री सारा अली खान ने भी अपने भाई इब्रहिम को रक्षा बंधन की बधाई देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'रक्षा बंधन की बहुत बहुत बधाई। तुम दुनिया के सबसे बेहतरीन भाई हो,मैं आज तुम्हें नॉर्मल से कईं ज्यादा मिस कर रही हूं।' दरअसल, सारा ने अपनी कुछ पुरानी तस्वीरों का एक कोलाज बनाकर पोस्ट किया है, जिनमें उनकी और इब्राहिम की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है।