फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सलमान ने लहराया तिरंगा और लाल सिंह चड्ढा देख भड़के पूर्व क्रिकेटर, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Thu, 11 Aug 2022 08:33 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सलमान खान, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा की इस चकाचौंध भरी दुनिया में फैंस हमेशा अपने फेवरेट स्टार की जिंदगी के बारे में जानने की कोशिश करते रहते हैं, कि उन्होंने सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट किया है और दिनभर में किस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है या और भी तमाम घटनाएं। फिल्मों की दुनिया में आज भी बहुत कुछ हुआ है। तो चलिए आपको आज की 10 बड़ी खबरों के माध्यम से बताते हैं कि दिनभर में क्या कुछ हुआ है।
विज्ञापन

2 of 11
नेवी के जवानों के साथ सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारत में निर्मित सबसे बड़े डिस्ट्रॉयर आईएनएस विशाखापट्टनम पर भी आजादी के महापर्व का जश्न शुरू हो चुका है। इस उत्सव में हिस्सा लेने के लिए हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार सलमान खान भी पहुंचे। सलमान खान ने पोत पर तिरंगा लहराया। राष्ट्रगान गाया और फिर नेवी के जवानों के साथ खूब मस्ती की। इस दौरान सलमान ने सिंगल हैंड पुश अप्स लगाकर नेवी के दमदार जवानों के दिल भी जीत लिए हैं।

Photos: सलमान खान ने नेवी के जवानों के साथ लहराया तिरंगा, सिंगल हैंड पुशअप्स लगाकर जीते सबके दिल
विज्ञापन

3 of 11
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आज बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही 'लाल सिंह चड्ढा' विवादों में घिरी हुई है। नेटिजन्स लगातार सोशल मीडिया पर फिल्म का बहिष्कार करने का आग्रह कर रहे है। इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर का रिव्यू सामने आया है। बता दें कि मोंटी फिल्म देखकर भड़क उठे हैं। उनके मुताबिक 'लाल सिंह चड्ढा' में भारतीय सेना और सिखों का अपमान किया गया है।

Laal Singh Chaddha: आमिर की फिल्म देख भड़के पूर्व क्रिकेटर, ट्वीट कर लिखा- भारतीय सेना और सिखों का अपमान

4 of 11
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत काफी नाजुक है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कॉमेडियन को दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बता दें कि बुधवार को जिम में वर्कआउट करते वक्त राजू श्रीवास्तव की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। वह बेहोश होकर गिर पड़े थे। जिसके बाद जिम में मौजूद लोग अफरा-तफरी में उन्हें दिल्ली एम्स ले गए। जहां डॉक्टर्स ने हार्ट अटैक की पुष्टि की थी। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एम्स निदेशक के संपर्क में हैं और उन्होंने कॉमेडियन की पत्नी शिखा श्रीवास्तव से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए बात की।

Raju Srivastava: वेंटिलेटर सपोर्ट पर राजू, नहीं आया पिछले 28 घंटों से होश, पीआरओ ने कहा- कॉमेडियन का ब्रेन...
विज्ञापन

5 of 11
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकी एक्ट्रेस अब हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में प्रियंका ने हाल ही में फैंस के साथ अपनी बेटी का तस्वीर शेयर की है। 

Priyanka Chopra: सामने आई प्रियंका चोपड़ा की बेटी की तस्वीर, एक्ट्रेस ने पहली बार दिखाया मालती का चेहरा
विज्ञापन

6 of 11
अल्लू अर्जुन - फोटो : insta
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन अपनी फिल्मों और अपने बेहतरीन अभिनय के लिए देशभर के काफी लोकप्रिय हैं। एक्टर अपनी फिल्मों के साथ ही अपने ही अपने अभिनय,सरल स्वभाव और नैतिकता के लिए भी लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। बीते कई समय से अपनी फिल्म पुष्पा के दूसरे भाग पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में रहने वाले अभिनेता एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, बीते कुछ दिनों पहले अभिनेता ने एक पान मसाला एड को ठुकराने के बाद जमकर लोगों की तारीफें लूटी थीं।

Allu Arjun: पान मसाला के बाद अब अल्लू अर्जुन ने इस ब्रांड के विज्ञापन को ठुकराया, इतने करोड़ की दी थी डील

विज्ञापन

7 of 11
अजमा फल्लाह-अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकअप फेम अंजलि अरोड़ा इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में उनका एक कथित वीडियो सामने आया था जिसको लेकर दावा किया जा रहा था कि इसमें दिखने वाली लड़की अंजलि ही हैं। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इस बात की अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है। इस बीच लॉकअप में साथ भाग ले चुकीं कंटेस्टेंट अजमा फल्लाह का भी इस वीडियो पर रिएक्शन सामने आया है।

Anjali Arora: अंजलि अरोड़ा के कथित एमएमएस को हॉलीवुड लेवल का बताकर ट्रोल हुईं अजमा, लोग बोले- अल्लाह से डर

8 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में रहती हैं। अपने फैशन सेंस और ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहने वाली बीते दिनों अपनी खराब सेहत के चलते खबरों में थीं। हालांकि, एक्ट्रेस एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में उर्फी ने अपना एक नया वीडियो फैंस में साथ साझा किया है। सामने आए इस वीडियो में उर्फी एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आईं। 

Urfi Javed: अस्पताल से आते ही पुराने अंदाज में दिखीं उर्फी जावेद, बिना ब्लाउज के साड़ी पहन धड़काया फैंस का दिल

9 of 11
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों दिशा पाटनी संग ब्रेकअप की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। टाइगर और दिशा ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते थे। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा बात नहीं की। लेकिन अब टाइगर एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। कहा जा रहा है कि दिशा के बाद टाइगर की जिंदगी में एक हसीना की एंट्री हो गई है।

Tiger Shroff: दिशा पाटनी के बाद इस हसीना पर आया टाइगर श्रॉफ का दिल! अभिनेता ने बताई रिश्ते की सच्चाई

10 of 11
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
ललित मोदी के साथ रिश्ते में जुड़ने के बाद सुष्मिता सेन पहली बार लाइव आई हैं। इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। ललित मोदी के साथ अफेयर की चर्चा के बाद सुष्मिता सेन ने खुलकर बात की है। इस दौरान सुष्मिता सेन ने उनको ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। अभिनेत्री ने कहा है कि अब वह पहले ज्यादा कलरफुल होने की कोशिश कर रही हैं और वह निगेटिव रहना पसंद नहीं करती हैं। ट्रोल्स को जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा- जब आप बहुत ज्यादा चुप रहते हैं तो लोग आपको कमजोर समझने लगते हैं, इसलिए जवाब देने जरूरी हो जाता है और इस वजह से हमें कई बार चुप्पी तोड़नी पड़ती है। 

Sushmita Sen: ललित मोदी के साथ अफेयर की चर्चा के बाद पहली बार लाइव आईं सुष्मिता, बोलीं- जो लोग...
विज्ञापन

11 of 11
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत के मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना इन दिनों अपने एक बयान को लेकर काफी चर्चा में हैं। अभिनेता ने बीते दिनों महिलाओं को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद से ही उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। इतना ही नहीं उनके इस बयान के आपत्ति जताते हुए दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा था। इसी बीच अब मामले को बढ़ता मुकेश खन्ना ने इस पर अपनी सफाई दी थी। 

Mukesh Khanna: महिलाओं के अपमान के आरोप पर मुकेश खन्ना की दो टूक,कहा- पहले ज्ञान बढ़ाए और फिर बात करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें