मनोरंजन जगत की इस रंगीन दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ होता रहता है। फैंस भी अपने सितारों से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में फोटोज ऑफ द डे के जरिए हम आपको सितारों के दिन भर की सोशल मीडिया हलचल के बारे में जानकारी देते हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए बताते हैं आपको आज का सेलिब्रिटी अपडेट...
विज्ञापन
2 of 11
जान्हवी कपूर
- फोटो : Instagram
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर अपनी फिल्म 'मिली' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री ने आज ब्लैक कलर की बॉडी हगिंग आउटफिट में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके अलावा उन्होंने 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के को-स्टार राजकुमार राव और निर्देशक के साथ भी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
विज्ञापन
3 of 11
शनाया कपूर
- फोटो : Instagram
शनाया कपूर
शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं और अभी तक वह कई विज्ञापनों का हिस्सा रह चुकी हैं। शनाया ने लहंगे में अपनी तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें वह एक कुर्सी पर बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं। शनाया का यह ग्लैमरस अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।
4 of 11
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : Instagram
रकुल प्रीत सिंह
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'डॉक्टर जी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, तो 'थैंक गॉड' रिलीज होने वाली है। वहीं, रकुल ने लहंगे में अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इस लुक में वह बेहद प्यारी लग रही हैं।
विज्ञापन
5 of 11
करिश्मा कपूर
- फोटो : Instagram
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर आए दिन अपनी सिजलिंग तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। करिश्मा ने आज ब्लैक और व्हाइट कलर की ड्रेस में अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह किलर पोज देती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
6 of 11
ईशा गुप्ता
- फोटो : Instagram
ईशा गुप्ता
ईशा गुप्ता अपने बोल्ड लुक्स के चलते आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। लेकिन आज अभिनेत्री का देसी लुक देख फैंस के भी होश उड़ गए हैं। ईशा ने पिंक कलर की साड़ी में अपनी तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन
7 of 11
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : Instagram
अंजलि अरोड़ा
सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अंजलि अपनी तस्वीरों से भी इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। आज अंजलि ने ब्लैक कलर की ड्रेस में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं।
8 of 11
अनन्या पांडे
- फोटो : Instagram
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती है। आज अभिनेत्री ने दिवाली पार्टी के दौरान की फोटो शेयर की है, जिसमें वह लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
9 of 11
आमना शरीफ
- फोटो : Instagram
आमना शरीफ
छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री आमना शरीफ भी सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। अभिनेत्री ने ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप और डेनिम स्कर्ट में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं।
10 of 11
अवनीत कौर
- फोटो : Instagram
अवनीत कौर
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत करने वाली अवनीत कौर अपने लुक्स के चलते आए दिन सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अवनीत ने आज ब्लू कलर के सूट में तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
निया शर्मा
निया शर्मा टीवी की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं। निया अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में निया ने अपनी सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी कार के पास खड़े होकर पोज देती नजर आ रही हैं।