फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: मौनी ने पानी में लगाई आग और आलिया के चेहरे पर टिकीं निगाहें, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Fri, 16 Sep 2022 08:42 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
मौनी रॉय, आलिया भट्ट - फोटो : Social Media
मनोरंजन जगत की दुनिया में रोजाना कुछ न कुछ नया होता रहता है। सेलेब्स अपने जीवन से जुड़ी हर अपडेट अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करते रहते हैं। कभी अपनी फिल्मों की जानकारी तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ के किस्से सितारे अक्सर फैंस को अपडेट करते हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जानने के लिए उनके पोस्ट का इंतजार करते हैं। आज भी कई सितारों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए बताते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
मानुषी छिल्लर - फोटो : Social Media
मानुषी छिल्लर
फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली मानुषी छिल्लर भी आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। वह आने वाले दिनों में जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'तेहरान' में नजर आएंगी। लेटेस्ट तस्वीरों में मानुषी का बोल्ड अवतार देखने लायक है। ऑफ शोल्डर वाइट ड्रेस में मानुषी किसी जल परी से कम नहीं लग रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
शमा सिकंदर - फोटो : Social Media
शमा सिकंदर
टीवी की बेहद बोल्ड अदाकाराओं में गिनी जाने वाली शमा सिकंदर इन दिनों टेलीविजन से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। जैसे-जैसे शमा की उम्र बढ़ रही है, वैसे-वैसे ही अभिनेत्री और भी ज्यादा बोल्ड होती जा रही हैं। अक्सर अपनी तस्वीरे साझा करने वाली शमा ने आज भी कुछ ऐसा ही किया है। लेटेस्ट फोटोशूट में  शमा बेहद ही बोल्ड अंदाज में बैठे हुए पोज देती नजर आ रही हैं। डेनिम, ब्रालेट और शर्ट पहने शमा इस तस्वीर में अपनी नशीली आंखों का जादू अपने फैंस पर चला रही हैं। 

4 of 11
शनाया कपूर - फोटो : Social Media
शनाया कपूर
अनिल कपूर की भतीजी और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर इंडस्ट्री की चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। वह खूबसूरती और फैशन के मामले में अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं। आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करने वाली शनाया ने आज भी अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शनाया कपूर वाइट मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहने नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

5 of 11
अनुष्का सेन, जन्नत जुबैर - फोटो : Social Media
अनुष्का सेन
अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा करने वालीं सोशल मीडिया सेंसेशन अनुष्का सेन ने आज अपनी बेस्ट फ्रेंड जन्नत जुबैर के साथ कुछ फोटोज साझा की हैं। साझा की गई इन तस्वीरों में दोनों ही काफी खुश लग रही हैं। गाड़ी में बैठी दोनों अभिनेत्रियों ने तरह-तरह के पोज में फोटो खिंचवाएं हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
मौनी रॉय - फोटो : Social Media
मौनी रॉय
मौनी रॉय सभी पर इन दिनों अपनी अदाओं का जादू चला रही हैं। सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाली बंगाली बाला मौनी रॉय अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। इस बार भी वह अपनी अदाओं से पानी में आग लगाती नजर आई हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में मौनी ब्लैक मोनोकनी पहने पानी में किलर पोज देती दिख रही हैं।
 
विज्ञापन

7 of 11
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : Social Media
सिद्धांत चतुर्वेदी 
इन दिनों अपनी आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे सिद्धांत भी आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। हाल ही में सिद्धांत द्वारा साझा की गई तस्वीरों में वह किसी हिल स्टेशन पर खिलती धूप का आनंद लेते दिख रहे हैं।

8 of 11
पलक तिवारी - फोटो : Social Media
पलक तिवारी
टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की राजकुमारी पलक के सिर से गणपति का खुमार नहीं उतरा है। आज एक्ट्रेस ने गणपित के दिनों की अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह कभी अपने भाई के साथ गणेश जी की पूजा करते हुए दिख रही हैं तो कभी प्रसाद के साथ सेल्फी ले रही हैं।

9 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : Social Media
आलिया भट्ट
इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की सक्सेस को एंजॉय कर रही आलिया भट्ट भी आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। आज एक्ट्रेस ने ओवर ऑल ब्लैक लुक में ग्लैमरस तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखने को मिल रहा है। लेटेस्ट तस्वीरों में आलिया ने ब्लैक कलर की ओवर साइज शर्ट और पैंट पहन रखी है। आलिया बिल्कुल लाइट मेकअप में भी ग्लो करती दिखाई दे रही हैं। 

10 of 11
सारा अली खान - फोटो : Social Media
सारा अली खान
सारा अली खान अक्सर अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लेती हैं। अपने अभिनय के साथ-साथ अपने फैशन सेंस से लोगों का दिल चुराने वाली सारा अली खान को आज अपनी फिल्म 'केदारनाथ' की यादों में खोया हुआ देखा गया है। जी हां, आज कुछ ही देर पहले अभिनेत्री ने अपनी केदारनाथ के अपने लुक को रिक्रिएट कर अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की है। इस तस्वीर में हमेशा की तरह सारा खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

11 of 11
अंशुला कपूर - फोटो : Social Media
अंशुला कपूर
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने कमाल का बॉडी ट्रांसफॉरमेशन किया है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती है। आज भी अंशुला ने कुछ ऐसा ही किया। अभिनेता की बहन लेटेस्ट तस्वीरों में पूल के बराबर में टू पीस बिकनी पहने बैठी दिखाई दे रही हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें