साल 2017 में मिस वर्ल्ड की मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर जल्द ही अपनी पहली फिल्म के साथ बॉडीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। मानुषी अपने अभिनय करिअर की शुरुआत बॉलीवुड के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार के साथ करेंगी। वह स्क्रीन पर अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'पृथ्वीराज' में उनकी पत्नी संयोगिता के करिदार में नजर आएंगी। हालांकि, बॉलीवुड में आने से पहले ही वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहती हैं। मानुषी आए दिन अपनी फोटोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
इसी क्रम में हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इंटरनेट पर इन तस्वीरों के सामने आते ही यह वायरल हो रही है। इन फोटोज में मानुषी अपना का बोल्ड और दिलकश अंदाज में दिखाई दीं, जिसे देख फैंस भी इसके दीवाने होते नजर आ रहे हैं।