फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photo of the day: बाइक के साथ फातिमा का धाकड़ अंदाज और रुबीना का हॉट अवतार, तस्वीरों में देखें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Fri, 20 May 2022 11:03 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
फातिमा सना शेख, रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम
मनोरंजन जगत से जुड़े सेलेब्स के लिए इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म काफी जरूरी हैं। इनके जरिए ही सेलेब्स अपनी प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ के बारे में फैंस को बताते हैं। महज कुछ सेलेब्स को छोड़ दिया जाए, तो सिनेमा जगत का हर कलाकार सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और अपनी मजेदार तस्वीरें और वीडियो शेयर करता रहता है। आज भी सोशल मीडिया पर स्टार्स ने तस्वीरें शेयर कीं। आइए आपको बताते हैं आज के दिन सोशल मीडिया पर किन तस्वीरों ने तहलका मचाया है।
विज्ञापन

2 of 11
जैकलीन फर्नांडिज, गौरी - फोटो : इंस्टाग्राम
गौरी खान-जैकलीन फर्नांडीज
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान मशहूर इंटीरियर डिजाइनरों में से एक हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड स्टार्स के घर को खूबसूरत बनाने का काम किया है। वहीं, आज गौरी खान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के साथ नजर आ रही हैं। दोनों की यह तस्वीर एक इंटीरियर डिजाइन शो की है। इस तस्वीर में दोनों काफी खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम
अदिति राव हैदरी
कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है और रेड कारपेट पर भारतीय अभिनेत्रियों का भी जलवा देखने को मिल रहा है। अदिति राव हैदरी भी कान में गई हुई हैं और यहां से अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अदिति इंडियन लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं। अदिति ने क्रीम कलर की साड़ी पहनी हुई है, जिसके साथ उन्होंने फुल स्लीव वाला ब्लाउज पेयर किया है। अभिनेत्री ने अपना लुक चोकर नेकपीस से पूरा किया है।

4 of 11
ऐश्वर्या राय - फोटो : twitter
ऐश्वर्या राय
कान फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय की तस्वीरें भी काफी वायरल हो रही हैं। ऐश्वर्या राय ने इस फेस्टिवल के तीसरे दिन पर पिंक कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी, जिसे खास लुक देने के लिए पीछे की तरफ तितली स्टाइल था। ऐश्वर्या ने अपना लुक खुले बालों और मेकअप से पूरा किया था। हालांकि, कुछ लोगों को ऐश्वर्या का ये लुक पसंद नहीं आया है।  
विज्ञापन

5 of 11
फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम
फातिमा सना शेख
फातिमा सना शेख भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपनी सिजलिंग तस्वीरों से फैंस के बीच तहलका मचा देती हैं लेकिन आज अभिनेत्री ने अपना बॉस लेडी वाला अवतार दिखाया है। अभिनेत्री की सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह कैमरे से दूसरी ओर देखकर पोज दे रही हैं।  फोटो बाइक राइडिंग की है।
विज्ञापन

6 of 11
नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम
नुसरत भरूचा
नुसरत भरूचा इन दिनों अपनी फिल्म 'जनहित में जारी' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आया है। नुसरत ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने आउटफिट में खूबसूरत पोज दे रही हैं। नुसरत ने प्रिंटेड स्कर्ट और कोटी स्टाइल में टॉप पहना है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री का एटीट्यूड देखने लायक है।
विज्ञापन

7 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' रिलीज हो गई है। अभिनेता इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसके अलावा, कार्तिक फिल्म की सफलता के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। इस मौके की कुछ तस्वीरें कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। एक तस्वीर में वह हाथ जोड़े खड़े हैं और दूसरी तस्वीर में मूषक के कान में कुछ कहते दिख रहे हैं। 

8 of 11
मौनी रॉय, सूरज नांबियार - फोटो : इंस्टाग्राम
मौनी रॉय
मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार दुबई में हैं और इसी वजह से अभिनेत्री अपने पति सूरज को काफी ज्यादा याद कर रही हैं। मौनी ने इंस्टाग्राम पर अपने पति सूरज के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों खास पल एक साथ बिताते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों ही मस्ती के मूड में हैं। दोनों एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं।

9 of 11
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर सिनेमा जगत में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं और इसी तरह उनकी तस्वीरें भी इंटरनेट पर तहलका मचाती हैं। शाहिद ने सोशल मीडिया पर अपनी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी स्माइल ने फैंस का दिल जीत लिया है। ये तस्वीर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

10 of 11
रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम
रुबीना दिलैक
रुबीका दिलैक की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। इन तस्वीरों में रुबीना अपनी अदाओं से कहर ढा रही हैं। गोल्डन कलर के आउटफिट में रुबीना काफी सुंदर लग रही हैं और उनके लुक की फैंस भी तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

11 of 11
सोनम कपूर, आनंद आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनम कपूर
अभिनेत्री सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। ऐसे मौके पर सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा को काफी याद कर रही हैं और ऐसे में सोनम ने सोशल मीडिया पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनम अपने पति आनंद पर ढेर सारा प्यार लुटा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें