फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 2: भूल भुलैया 2 से पहले कियारा आडवाणी की इन पांच फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल, जानें यहां

Fri, 20 May 2022 08:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कार्तिक आर्यन , कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कियारा आडवाणी बॉलीवुड की उभरती हुई एक्ट्रेस हैं। उन्हें अब तक कई बड़ी फिल्मों में एक्टिंग करते देखा जा चुका है। इस समय वह कार्तिक आर्यन के अपोजिट फिल्म 'भूल भूलैया 2' में नजर आ रही हैं। यह फिल्म 20 मई को रिलीज हो चुकी है। लंबे समय से लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे, अब लोगों का यह इंतजार खत्म हो चुका है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी यह फिल्म हिट होगी या फ्लॉप ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन उससे पहले हम आपको कियारा की पांच फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड बताने जा रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर उनका हाल कैसा रहा?
विज्ञापन

2 of 6
शेरशाह - फोटो : अमर उजाला मुंबई
शेरशाह
कोरोना महामारी की वजह से इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया गया था। शेरशाह कैप्टन विक्रम बत्रा की रियल लाइफ पर बेस्ड थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई। विष्णुवर्धान के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा को आईएमडीबी पर 8.4 रेटिंग दी गई है।
विज्ञापन

3 of 6
इंदु की जवानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इंदु की जवानी
दिसंबर 2020 में रिलीज हुई इंदु की जवानी एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म में आदित्य सील और कियारा आडवाणी लीड रोल में दिखे थे। कॉमेडी फिल्म होने के बावजूद यह फिल्म लोगों को हंसाने में नाकाम रही। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत ही खराब रहा। आंकड़ों के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर यह केवल एक करोड़ का ही कारोबार कर सकी थी।

4 of 6
अक्षय कुमार फिल्म लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया
लक्ष्मी
शेरशाह की तरह फिल्म लक्ष्मी भी ओटीटी रिलीज थी। यह साउथ की फिल्म कंचना की रीमेक थी। अक्षय कुमार जैसे स्टार के बावजूद यह फिल्म लोगों को लुभा न सकी थी। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की गई इस फिल्म में कियारा का किरदार भी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया था।
विज्ञापन

5 of 6
गुड न्यूज - फोटो : सोशल मीडिया
गुड न्यूज
लक्ष्मी से पहले रिलीज हुई फिल्म गुड न्यूज में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी नजर आए थे। फिल्म में दिलजीत दोसांज और करीना कपूर भी थीं। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिला। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 205.14 करोड़ का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कबीर सिंह सीन - फोटो : सोशल मीडिया
कबीर सिंह 
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह शाहिद कपूर के साथ कियारा के करियर की भी सबसे बड़ी हिट है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार की काफी सराहना हुई थी। कबीर सिंह का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था। साउथ में भी उन्होंने ही इस फिल्म को बनाया था। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी शानदार था। भारत में कबीर सिंह ने तकरीबन 278 करोड़ का कारोबार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें