फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phone Bhoot: कटरीना कैफ की 'फोन भूत' देख फूले नहीं समाए विक्की कौशल, बोले- मस्ती और पागलपन से है भरपूर

Tue, 01 Nov 2022 04:45 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विक्की कौशल, फोन भूत - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में कटरीना भूतनी बनी हैं। साथ में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी हैं, जो भूत बस्टर के किरदार में दिखाई देंगे। तीनों कलाकार अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इन सबके बीच, कटरीना कैफ के पति और अभिनेता विक्की कौशल ने यह फिल्म देख ली है। विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्हें यह फिल्म कैसी लगी। 
विज्ञापन

2 of 4
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल ने 'फोन भूत' देखने के बाद इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने 'फोन भूत' का पोस्टर शेयर किया है और साथ में फिल्म को मजेदार बताया है। इस पोस्टर के साथ कटरीना कैफ ने लिखा, 'फुल फ्रंट फुट पर मस्ती और पागलपन है यह फिल्म।' इसके साथ ही अभिनेता ने एक भूत, फनी और हार्ट का इमोजी लगाया है।

यह भी पढ़ें:- India Lockdown: 'बबली बाउंसर' के बाद मधुर भंडारकर लेकर आ रहे हैं 'इंडिया लॉकडाउन', इस ओटीटी पर होगी रिलीज

विज्ञापन

3 of 4
फोन भूत ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'फोन भूत' एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें हॉरर का तड़का लगाया है। यह फिल्म हॉलीवुड की हिट घोस्टबस्टर्स फ्रैंचाइजी से प्रेरित है। साल 2022 में ही इसी जोनर की 'भूल भुलैया 2' रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसी वजह से उम्मीद की जा रही है कि फैंस को हॉरर और कमेडी से भरपूर 'फोन भूत' भी खूब पसंद आएगी। इस फिल्म में कटरीना, सिद्धांत और ईशान के अलावा जैकी श्रॉफ भी हैं।

यह भी पढ़ें:- Sapna Choudhary: ट्रैक्टर पर बैठ सपना चौधरी ने लगाए ठुमके, पति के गाने पर झूमती नजर आईं डांसिंग क्वीन
विज्ञापन

4 of 4
फोन भूत - फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और यह फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी में ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भूत बस्टर बनकर जैकी श्रॉफ का सामने करेंगे। इस फिल्म में शीबा चड्ढा और निधि बिष्ट सहायक भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें