नए कारोबारियों को अपने नए विचारों को उड़ान देने में मदद करने वाला शोर ‘शार्क टैंक इंडिया’ अपने दूसरे सीजन के साथ लौटने को तैयार है। शार्क टैंक इंडिया एक बार फिर बिजनेस की चाह रखने वाले लोगों को अपने उद्यमिता के सपनों को पूरा करने का मौका देने जा रहा है। इस शो में अनुभवी निवेशकों और कारोबार विशेषज्ञों के सामने इन नए उद्यमियों को अपने विचार पेश करने के लिए बेहद रोचक मौका मिलता है। पिछले सीजन के चर्चित शार्क अशनीर ग्रोवर की शो से छुट्टी हो चुकी है और उनकी जगह एक नए उद्योगपति का नाम फाइनल हो चुका है।