फोन भूत ट्रेलर लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कटरीना कैफ के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में शूटिंग के दौरान का एक किस्सा शेयर करते हुए सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताया कि कटरीना कैफ चीटिंग बहुत करती हैं। वह कहते हैं, 'उदयपुर में शूटिंग के दौरान जब खाली समय मिलता था। तब, हम सभी लोग बैडमिंटन खेलते थे। कटरीना कमाल की बैडमिंटन खेलती हैं। कई बार हम लोग एक दो पॉइंट से जीत जाते थे लेकिन, कटरीना मानती ही नहीं थीं। वह हम लोगों को डांट कर चुप करा देती थी और कहती थीं , "तुम लोग जूनियर हो, चुप रहो। जब तक खुद जीत नहीं जाती थीं तब तक बैडमिंटन खेलती रहती थीं, चाहे जितनी भी रात क्यों ना हो जाए?'
Bollywood Gossips: जब राज कपूर की मौत के ख्याल से घबरा गए थे ऋषिकेश मुखर्जी, लिख डाली थी फिल्म ‘आनंद’ की कहानी