फोन भूत टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'मिर्जापुर सीरीज' का निर्देशन कर चुके गुरमीत सिंह ने 'फोन भूत' का निर्देशन किया है। उनके मुताबिक, बदलते समय में हॉरर फिल्मों के निर्माण में काफी बदलाव हुआ है। अब हॉरर फिल्मों के भूत रामसे ब्रदर्स की फिल्मों की तरह डरावने नहीं बल्कि खूबसूरत होने लगे हैं। कैटरीना कैफ 'फोन भूत' में खूबसूरत भूतनी का किरदार निभा रही है। वैसे, कैटरीना कैफ का माने तो उन्हें हॉरर फिल्मों से बहुत ही डर लगता है। वह कहती हैं, 'अगर मुझे भूत कहीं वास्तव में नजर आ जाए। तो, उसी समय मैं तुरंत मर जाऊंगी।'