फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phone Bhoot: बॉलीवुड की ये हॉरर कॉमेडी फिल्में मचा चुकी हैं बॉक्स ऑफिस पर धमाल , क्या फोन भूत दिखा पाएगी कमाल?

Wed, 02 Nov 2022 05:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फोन भूत - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ की फिल्म 'भूत पुलिस' जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। ट्रेलर के सामने आने के बाद लोगों को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। फोन भूत बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी यह तो वक्त बताएगा। लेकिन उससे पहले आज हम आपको उन हॉरर कॉमेडी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहीं।
Ap Dhillon: इंटरनेशनल टूर के दौरान लगी चोट के बाद रिकवर हो रहे हैं एपी ढिल्लों, फैंस से की खास अपील
विज्ञापन

2 of 5
भूल भुलैया - फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया
अक्षय कुमार स्टारर यह  फिल्म एक हॉरर कॉमेडी थी। फिल्म में अक्षय की एक्टिंग की बहुत तारीफ हुई थी। साल 2007 में रिलीज हुई यह फिल्म उस समय बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने विद्या बालन को फिल्म इंडस्ट्री में नई पहचान दिलाई थी।
Ram Charan: साउथ सुपरस्टार राम चरण के फैंस के लिए बुरी खबर, इस मेगा बजट की फिल्म पर लगा ताला
विज्ञापन

3 of 5
गोलमाल अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
गोलमाल अगेन
रोहित शेट्टी को कॉमेडी फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है। साल 2017 में उन्होंने एक्शन कॉमेडी को छोड़ हॉरर कॉमेडी बनाने का फैसला किया। इस फिल्म का नाम 'गोलमाल अगेन' था। इस मल्टी स्टारर फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कुल 205.69 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Ram Setu Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाएगी राम सेतु? बजट निकालना भी हो रहा मुश्किल

4 of 5
स्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
स्त्री
फिल्म 'स्त्री' राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से है। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया था। फिल्म को लोगों को बहुत प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने धमाल मचा दिया था। टिकट खिड़की पर फिल्म ने कुल 129.90 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Photos of the day: समंदर किनारे पूजा की दिलकश अदाएं और परिणीति का बोल्ड अंदाज, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया 2
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' साल 2022 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में कार्तिक के रूह बाबा के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म सफल साबित हुई थी। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कुल 185.92 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Bigg Boss: बिग बॉस के इन कंटेस्टेंट्स ने अपने को-स्टार्स पर लगाए थे गंभीर आरोप, नेशनल टीवी पर खोली थी पोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें