दिवाली के खास अवसर पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु को बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन इतने दिनों में लगातार फिल्म की कमाई का आंकड़ा गिरता जा रहा है। वैसे तो अक्षय कुमार की हर फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए जानी जाती है। लेकिन शायद साल 2020 अक्षय कुमार के लिए खास नहीं है, क्योंकि उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल होती नजर आ रही है।