फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटा ने किया शिल्पा शेट्टी को 'हीरो टू एनिमल्स' अवॉर्ड से सम्मानित

Sun, 17 Dec 2017 04:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 3
शिल्पा शेट्टी को हाल ही में पशु-अधिकार संगठन 'पेटा' ने एक अवॉर्ड से सम्मानित किया है। दरअसल शिल्पा शेट्टी को ये अवॉर्ड जलीकट्टू पर प्रतिबंध लगाने के लिए दायर की गई याचिका पर हस्ताक्षर करने और एक आवारा बिल्ली को अपनाने के लिए दिया गया है।

पढ़ें-संजय दत्त की अगली फिल्म 'तोरबाज' की शूटिंग शुरू, फोटो वायरल
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
'पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' ने शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को पशु क्रूरता के खिलाफ अवाज उठाने के लिए 'हीरो टू एनिमल्स' अवॉर्ड से सम्मानित किया है। पेटा के सचिन बांगेरा (सिलेब्रिटी, पब्लिक रिलेशन एसोसिएट डायरेक्टर) ने अपने बयान में कहा, 'शिल्पा अंदर और बाहर दोनों तरफ से खूबसूरत हैं और उनका दिल भी बेहद अच्छा है, जो पशुओं के लिए धड़कता है। अपने काम और अन्य गतिविधियों के जरिए पशुओं के लिए खड़ा होने पर हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
shilpa shetty
बता दें कि इससे पहले भी पेटा ने 'हीरो टू एनिमल्स' अवॉर्ड शिल्पा शेट्टी के अलावा अभिनेत्री जरीन खान को एक आवारा बिल्ली को बचाने के लिए, साइरस ब्रोचा को सांड़ की दौड़ वाला स्टंट करने से मना करने के लिए, रानी मुखर्जी को एक कुत्ते की मदद करने के लिए असिन को चोटिल कुत्ते की मदद के लिए, इमरान खान को फिल्म सेट पर प्रशिक्षक द्वारा कुत्ते को मारने से रोकने के लिए, सधा सैयद को एक पिल्ले की मदद करने के लिए और दिया मिर्जा के प्रोडक्शन हाउस बॉर्न फ्री एंटरटेनमेंट को भी आवारा पशुओं की दास्तां दिखाने के लिए पहले भी दिया है।   

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें