फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepesh Bhan: नम आंखों से लोगों ने दी 'मलखान' को विदाई, पिता को ढूंढती नजर आई बेटे की निगाहें

Sat, 23 Jul 2022 10:20 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत के लिए शनिवार की सुबह एक दुखद खबर लेकर आई। मशहूर कॉमेडी शो भाबी जी घर पर है फेम दीपेश भान उर्फ मलखान का आज सुबह निधन हो गया।

विज्ञापन
1 of 4
दीपेश भान - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत के लिए शनिवार की सुबह एक दुखद खबर लेकर आई। मशहूर कॉमेडी शो भाबी जी घर पर है फेम दीपेश भान उर्फ मलखान का आज सुबह निधन हो गया। दीपेश की अचानक हुई मौत की खबर सुन फैंस और इंडस्ट्री के सभी कलाकार स्तब्ध रह गए। महज 41 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए दीपेश भान के जाने से हर कोई दुखी है। अभिनेता के निधन की खबर सामने आते ही हर कोई शोक व्यक्त करता नजर आया। इसी बीच अब अभिनेता का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

विज्ञापन

2 of 4
दीपेश भान का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

पंचतत्व में विलीन हुए दीपेश खान के अंतिम संस्कार के वीडियोज अब सामने आने लगे हैं। सामने आए वीडियो में दिवंगत अभिनेता की पत्नी काफी बुरे हाल में नजर आ रही हैं। सामने आए वीडियो में दीपेश भान की पत्नी रोती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान भाबी जी घर पर हैं फेम अंगूरी भाभी उर्फ शुभांगी अत्रे अभिनेता की पत्नी को संभालती नजर आईं। साथ ही शो के अन्य कलाकार भी अपने को- स्टार को नम आंखों से विदाई देने पहुंचे।

विज्ञापन

3 of 4
दीपेश भान का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान को- स्टार विभूति तिवारी उर्फ आसिफ शेख, रोहिताश गौर,शुभांगी अत्रे,  दिव्य दृष्टि एक्टर अधविक महाजन, टीवी एक्टर आमिर अली समेत मनोरंजन जगत के कई जाने- माने कलाकार दीपेश भान को अंतिम विदाई देने पहुंचे। साथ ही अभिनेता के परिवार के लोग भी इस दौरान वहां नजर आए। दीपेश के मासूम बेटे की निगाहें अपने पिता को ढूंढती नजर आईं, जिसे शायद इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि अब उसके पिता कभी लौट कर नहीं आएंगे।

विज्ञापन

4 of 4
deepesh bhan - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अभिनेता दीपेश भान की शनिवार सुबह अचानक मौत हो गई। एक्टर जिम के बाद क्रिकेट खेल रहे थे कि तभी अचानक बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपेश भान 'भाबीजी घर पर हैं' के अलावा 'कॉमेडी का किंग कौन', 'कॉमेडी क्लब', 'भूतवाला,' 'एफआईआर' समेत 'सुन यार चिल मार' जैसे शो में नजर आए थे। उन्होंने शादी मई 2019 को शादी की थी, जिसके बाद जनवरी 2021 में वह एक बच्चे के पिता बने थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें