इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। बीते दिनों अभिनेता ने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। उनकी ये तस्वीरें सामने आने के बाद से ही लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, तो कुछ उनके सपोर्ट में हैं। इसी बीच तमिल एक्टर और बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा के पति विष्णु विशाल ने भी अपने बोल्ड फोटोशूट से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। विशाल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।