फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायल रोहतगी हुईं गिरफ्तार, मोतीलाल नेहरू पर विवादित वीडियो बनाने का है आरोप

Sun, 15 Dec 2019 12:56 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पायल रोहतगी

बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस पायल रोहतगी का वीडियो वायरल होना कोई नई बात नहीं है। वह कभी अपने फेसबुक लाइव की वजह से चर्चा में रहती हैं तो कभी अपने ट्वीट्स को लेकर। एक बार फिर विवाद की वजह से पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी खुद पायल के ट्विटर हैंडल पर दी गई है।

विज्ञापन

2 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : instagram

पायल ने ट्वीट में लिखा है- 'मुझे राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर एक वीडियो शेयर करने के लिए गिरफ्तार किया है। उस वीडियो को मैने गूगल से जानकारी लेकर बनाया था। बोलने की आजादी एक मजाक है'। इस ट्वीट में उन्होंने राजस्थान पुलिस, पीएमओ, होम मिनिस्ट्री के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को टैग किया है।
 

 

विज्ञापन

3 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : instagram
पायल ने कुछ समय पहले अपने ट्विटर एकाउंट (Twitter) पर एक विवादित वीडियो शेयर किया था। जिसमें पायल ने स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू को लेकर टिप्पणी की थी। इसके साथ ही पायल ने मोतीलाल की शादी को तीन तलाक के मुद्दे से भी जोड़ते हुए आपत्तिजनक बयान दिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसपी ममता गुप्ता ने बताया, पायल रोहतगी पर केस दर्ज उन्हें हिरासत में लिया गया है।

4 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : अमर उजाला
कुछ समय पहले ही पायल पर युवा कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने पायल रोहतगी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत में एक्ट्रेस पर गंभीर आरोप भी लगाए गए थे। पायल पर आईटी अधिनियम की धारा-66 और 67 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : self

पायल रोहतगी (Payal Rohtagi) बिग बॉस (Bigg Boss) के सीजन 8 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं थीं। पायल ने साल 2012 के बाद से किसी फिल्म में काम नहीं किया है। इतना ही नहीं अपने 10 साल के करियर में पायल ने करीब 20 फिल्मों में ही काम किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें