Miss World 2019
- फोटो : Social Media
क्या आप जानते हैं किस सवाल का जवाब देकर जमैका की टोनी एन सिंह ने 'मिस वर्ल्ड 2019' का ताज अपने नाम किया। आइए आपको बताते हैं। प्रतियोगिता में पूछा गया कि उन्हें क्यों जीतना चाहिए? इसके जवाब में टोनी सिंह ने कहा, "मैं महिलाओं की ऐसी पीढ़ी का नेतृत्व करती हूं, जो दुनिया में बदलाव ला रही हैं। मैं यह नहीं कहूंगी कि मैं इस स्टेज पर मौजूद सभी महिलाओं से अलग हूं लेकिन महिलाओं के लिए मेरा जज्बा मुझे अलग करता है।"