payal rohtagi
- फोटो : social media
हाल ही में ऑनलाइन खाना सर्विस कंपनी जोमैटो के एक कस्टमर ने डिलीवरी ब्वॉय से खाना लेने से इनकार कर दिया क्योंकि वो गैर-हिंदू था। कस्टमर ने ट्विटर पर इसकी शिकायत जोमैटो से की तो कंपनी ने कहा कि खाने कोई धर्म नहीं होता, खाना खुद एक धर्म है। इस ट्वीट के बाद पायल ने जोमैटो के एक डिलीवरी बॉय का पुराना वीडियो शेयर किया है इसमे वो ऑर्डर से खाना खाते नजर आ रहा है। इस वीडियो के साथ पायल ने लिखा, 'सेक्युलर हिंदू धोबी... ना घर का ना घाट का। ग्राहक जूठा खाना खाने को तैयार है क्योंकि ये खाना एक सेक्युलर आउटलेट से है।'