जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद देशभर में इसकी चर्चा हो रही है। बॉलीवुड के कई सितारों ने भी अपनी राय इस पर रखी है। अब अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने भी ट्वीट किया है। हुमा के परिवार के कई सदस्य अभी भी कश्मीर में रहते हैं जबकि उनका परिवार दिल्ली आ गया था।