एक्ट्रेस पायल रोहतगी एक ऐसा नाम है जो आए दिन आपको सोशल मीडिया पर सुनने को मिलता ही होगा। पायल भले ही किसी राजनैतिक पार्टी से न जुड़ी हो लेकिन इनका नाम विवादों में अक्सर बना ही रहता है। अब आज का ही मामला ले लीजिए। पायल रोहतगी को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक्ट्रेस पर आरोप है कि उन्होंने अपने सोसायटी के चेयरमैन को जान से मारने की धमकी दी है और उन्हें अपशब्द भी कहे। खैर, ये पहली दफा नहीं है जब पायल रोहतगी का नाम विवादों में शामिल हुआ है। इससे पहले भी एक्ट्रेस सुर्खियों में छाई रही हैं। तो आज हम आपको पायल रोहतगी के कुछ विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं।
कौन हैं पायल रोहतगी?
एक्ट्रेस के विवादों के बारे में हम आपको बताएं उससे पहले उनके बारे में भी जान लीजिए। पायल रोहतगी एक एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने चंद फिल्मों में काम किया है। पायल का जन्म 9 नवंबर, 1984 में हैदराबाद में हुआ था। फिल्मों में आने से पहले पायल रोहतगी ने सलमान खान के शो बिग बॉस 8 में कदम रखा था। वही से पायल रोहतगी को लोगों ने जाना था। पायल रोहतगी की फिल्मों की बात की जाये तो उनमें राज पिछले जनम का, सीआईडी, हमसफर, एजेंट राघव, सूर्यपुत्र कर्ण शामिल हैं।