पायल रोहतगी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रीमियर पर कंगना से मिलीं और उनसे बात की? इस पर पायल ने कहा, 'हां, मैंने प्रयास किया लेकिन वह मुझे देखकर खुश नहीं थीं।' इससे पहले पायल ने प्रीमियर इवेंट की तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें से एक में वह कंगना की बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल के साथ दिखी थीं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में रंगोली की तारीफ करते हुए लिखा था कि कंगना उन्हें देखकर बौखला रही हैं। उन्होंने लिखा था, 'रंगोली तुम कितनी अच्छी इंसान हो, लेकिन तुम्हारी बहन मुझे देखकर खुश नहीं थी।' गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में शो के फिनाले में पायल रोहतगी को लॉकअप की फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया था। इस शो के पहले विनर मुनव्वर फारूकी बने थे। शो को कंगना ने होस्ट किया।