फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कास्टिंग काउच पर अभिनेत्री ने बताई आपबीती, बोलीं- 'सेक्शुअल फेवर के बदले रोल नहीं करना'

Fri, 30 Aug 2019 12:58 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
payal rajput - फोटो : social media
पिछले साल तनुश्री दत्ता ने मीटू मूवमेंट पर खुलासा क्या किया फिल्म इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियां आगे आईं और अपनी आप बीती बताई। किसी ने खुद के साथ यौन शोषण का खुलासा किया तो किसी ने कास्टिंग काउच की घटना को बयां किया। अब एक और अभिनेत्री ने कास्टिंग काउच के बारे में बताया है।
विज्ञापन

2 of 5
payal rajput - फोटो : social media
पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री पायल राजपूत ने तेलुगू फिल्म आरएक्स 100 के साथ टॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात कर करते हुए पायल ने कास्टिंग काउच का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 'जब आरएक्स 100 रिलीज हुई थी तो किसी ने मुझे अप्रोच किया था और मुझे कई बड़ी फिल्मों में रोल देने की बात कही थी।'
विज्ञापन

3 of 5
payal rajput - फोटो : social media
पायल कहती हैं कि 'मैं हमेशा से ही फिल्मों में रोल के बदले सेक्शुएल फेवर्स के खिलाफ रही हूं और हमेशा आवाज उठाई है। केवल आरएक्स 100 के वक्त ही नहीं जब मैं मुंबई और पंजाब में काम कर रही थी तब भी मुझे ऐसी चीजों का सामना करना पड़ा था। मुझे लगता है कि आगे भी इस तरह की स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।'

4 of 5
payal rajput - फोटो : social media
पायल ने कहा कि 'मीटू मूवमेंट के बाद भी कास्टिंग काउच की समस्या जारी है। यह केवल ग्लैमर इंडस्ट्री में ही नहीं है बल्कि हर क्षेत्र में है। फर्क इतना है कि कुछ लड़कियां इसके खिलाफ बोलती हैं जैसा कि मीटू मूवमेंट के दौरान हुआ था, वहीं कुछ बोल नहीं पाती हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
payal rajput - फोटो : social media
पायल ने बताया कि 'मैं सेक्शुअल फेवर के बदले फिल्मों में रोल नहीं करना चाहती हैं। मैंने आरएक्स 100 में कुछ बोल्ड सीन्स दिए थे तो लोगों को लगा कि मैं फिल्मों में काम पाने के लिए कुछ भी कर सकती हूं जबकि ऐसा नहीं है। लोगों को इस तरह से नहीं सोचना चाहिए।' पायल पंजाबी,तमिल तेलुगू के अलावा हिंदी फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म वीरे की वेडिंग में उन्होंने रिंकी वोहरा का किरदार निभाया था। 

पढ़ें: ग्लैमर इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई का इस एक्टर ने किया था खुलासा, काम के बदले की गई थी शर्मनाक डिमांड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें