फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायल घोष ने साझा किया दो साल पुराना पोस्ट, अभिनेत्री ने मीटू मूवमेंट को बताया फर्जी

Thu, 01 Oct 2020 10:26 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पायल घोष - फोटो : instagram/iampayalghosh
अभिनेत्री पायल घोष ने हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने पहले सोशल मीडिया पर और फिर मीडिया के सामने आकर अनुराग कश्यप पर आरोप लगाए। अब पायल घोष ने अपने दो साल पुराने ट्वीट्स को ट्विटर पर साझा करते हुए #metoo मूवमेंट को फर्जी बताया है। 
विज्ञापन

2 of 5
पायल घोष - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
पायल घोष सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। उन्होंने दो साल पहले सोशल मीडिया पर #metoo मूवमेंट के लिए एक पोस्ट लिखा था। उस दौरान उन्होंने अनुराग कश्यप का नाम लिए बिना अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया था। अब पायल घोष ने उस पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स को साझा किया है। साथ ही उन्होंने #metooindia मुहिम को फर्जी बताया और कहा कि यह सिर्फ प्रभावशाली लोगों के मतलब के लिए है।
विज्ञापन

3 of 5
पायल घोष - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
पायल घोष ने अपने पुराने पोस्ट के जो स्क्रीनशॉट्स साझा किए हैं उसमें लिखा, '#metoo और #MeTooMovement खत्म होने तक ट्विटर को अलविदा कहने का समय आ गया है। यह मुझे गुस्सा दिला रहा है। मुझे बहुत कुछ कहने का मन कर रहा है, लेकिन मेरा परिवार मुझे ऐसा करने से रोक रहा है और सभी ट्वीट डिलीट करने के लिए कह रहा है। चलो, नफरत से उबरते हैं, प्यार फैलाने के लिए वापस आउंगी।'
 

4 of 5
पायल घोष - फोटो : instagram/iampayalghosh
पायल घोष ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, '#metoo मुहिम के समय के मेरे कुछ पोस्ट, जिसे मेरे मैनेजर और परिवार ने हटा दिए थे। मैं किसी और चीज को #metooindia का नाम देना चाहूंगी, क्योंकि #metooindia मुहिम फर्जी है। यह सिर्फ प्रभावशाली लोगों के मतलब के लिए है।' सोशल मीडिया पर पायल घोष के यह दोनों ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर भी उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुराग कश्यप, पायल घोष - फोटो : instagram/anuragkashyap10, एएनआई
आपको बता दें कि निर्देशक अनुराग कश्यप के ऊपर कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री पायल घोष ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले में पायल चाहती थीं कि जल्द से जल्द अनुराग की गिरफ्तारी भी हो जाए। जिसके चलते उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी। जिसके बाद अब अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। अब अनुराग कश्यप को इस मामले में मुंबई पुलिस ने तलब किया है।

पढ़ें: रवि किशन को मिली वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा, सीएम योगी आदित्यनाथ का इस तरह किया धन्यवाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें