सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मुद्दा संसद भवन में उठाने वाले अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने संसद के मानसून सत्र में सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला उठाते हुए बॉलीवुड में ड्रग्स की समस्या पर बात की थी। जिसकी काफी चर्चा हुई थी। अब रवि किशन वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा लेने की वजह से चर्चा में हैं।