फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये माफिया गैंग मुझे मार डालेगा...', पायल घोष ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

Sun, 11 Oct 2020 12:24 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पायल घोष और पीएम मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम, पीटीआई
फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अब पायल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। अभिनेत्री का कहना है कि माफिया गैंग उन्हें मार डालेगा।
विज्ञापन

2 of 5
पायल घोष - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हाल ही पायल घोष ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने पीएम मोदी, पीएमओ और महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा को टैग किया। इस ट्वीट में पायल ने लिखा, 'ये माफिया गैंग मुझे मार डालेंगे सर और रेखा शर्मा मैम और मेरी मौत को सुसाइड या कुछ और बता डालेंगे।'

विज्ञापन

3 of 5
पायल घोष - फोटो : instagram/iampayalghosh
इस ट्वीट के कुछ घंटे बाद पायल घोष ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने एक बार फिर पीएम मोदी, पीएमओ, गृह मंत्रालय और गृह मंत्री अमित शाह को टैग किया। इसमें पायल ने लिखा, 'ऐसा लग रहा है कि वे सुशांत की तरह मेरे मरने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई है और मेरी मौत बॉलीवुड के अन्य अभिनेताओं की तरह एक रहस्य बन जाएगी।'

4 of 5
अनुराग कश्यप, ऋचा चड्ढा, पायल घोष - फोटो : Instagram/anuragkashyap10, Instagram/therichachadha, ANI
इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट में पायल घोष ने ऋचा चड्ढा ने बिना शर्त माफी मांग ली थी, लेकिन कोर्ट से बाहर आने के पायल घोष ने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया था। दरअसल अनुराग कश्यप पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए अभिनेत्री ने ऋचा चड्ढा का जिक्र किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋचा चड्ढा, पायल घोष - फोटो : instagram: therichachadha/ iampayalghosh
ऋचा चड्ढा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले की कॉपी को साझा करते हुए बताया था कि वह केस जीत गई हैं। उन्होंने फैसले के कॉपी साझा करते हुए पोस्ट में लिखा, 'हम जीत गए, सत्यमेव जयते ! मैं बॉम्बे हाईकोर्ट की आभारी हूं। यह फैसला अब सार्वजनिक रिकॉर्ड में है। आसानी से हाई कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपके समर्थन के लिए शुक्रिया। अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को है, जोकि इस फैसले में बताया गया है।' ऋचा चड्ढा के इस पोस्ट के बाद पायल घोष ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'जब फैसला विचाराधीन है और अभी तक आया नहीं है तो मिस चड्ढा कैसे केस जीतने का दावा कर सकती हैं। मैं 12 अक्तूबर को मामले को निपटाने के लिए हाई कोर्ट के सुझाव को मानने के लिए सहमत हूं। "

शुरू हो गई सिनेमाघरों की सफाई और टिकट बुकिंग की तैयारी, इन फिल्मों से होगा सिनेमा का नया 'श्रीगणेश'


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें