भोजपुरी सिनेमा की फिल्में भले ही ज्यादा बजट की नहीं लगती हो, लेकिन फिल्म में काम करने वाले एक्टर्स लाखों में फीस लेते हैं। भोजपुरी फिल्मों की खास बात रही है कि तमाम बड़े सिंगर्स ने गायकी के साथ-साथ एक्टिंग में भी हाथ आजमाया और उनका सिक्का भी एक्टिंग में चल पड़ा। भोजपुरी फिल्मों में आज भी मनोज तिवारी, रवि किशन जैसे नाम हिट हैं लेकिन कुछ नाम ऐसे भी हैं जिन्होंने कम समय में ही एक्टिंग की दुनिया में महारत हासिल कर ली है। आइए जानते हैं भोजपुरी के इन टॉप एक्टर्स के बारे में....।