सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' में 21 साल की सई मांजरेकर के साथ भी रोमांस करते दिखाई देंगे। सई मांजरेकर महेश मांजरेकर की बेटी हैं। इन दोनों की जोड़ी इस वजह से भी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है क्योंकि दोनों के बीच उम्र का फासला 32 साल का है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि सलमान अपने से छोटी उम्र की अभिनेत्री से फिल्म में रोमांस कर रहे हैं। इससे पहले भी कई फिल्मों में वह ऐसा कर चुके हैं। जानिए उन अभिनेताओं के बारे में जो अपने से आधी उम्र की हीरोइनों के साथ फिल्मों में इश्क लड़ा चुके हैं।